मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी गठबंधन ने मोर्चा खोल दिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी खासतौर पर जर्मनी से दिल्ली आकर CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के कई नेताओं समेत ध्रुठ राठी को भी हिरासत में लिया. रिहाई के बाद ध्रुव राठी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया. ध्रुव राठी ने कहा कि पुलिसवाले उनके पैरों में गिरकर माफी मांगने को तैयार थे.
ये भी पढ़ें: ‘सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया’, रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो, किए चौंकाने वाले खुलासे
क्या बोले ध्रुव राठी?
ध्रुव राठी ने इससे पहले दिल्ली पुलिस को गुंडा करार दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि किडनैपिंग और घर से घसीटकर ले जाया गया. BBC को दिए एक इंटरव्यू में ध्रुव राठी ने कहा कि दिल्ली पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. उन्होंने बताया कि वो पहले दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल से मिले थे, लेकिन अब वो असमंजस में फंस गए हैं. ध्रुव राठी ने बताया कि वो उनके खिलाफ कार्रवाई तो चाहते हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों का कहना है कि अगर वो ऐसा करते हैं तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ जाएगा.
‘धर्म संकट में फंसा हूं’
ध्रुव राठी ने कहा कि एक तरफ पुलिसवालों ने माता-पिता और उनके साथ जो किया, उस अन्याय को देखते हुए उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और दूसरी तरफ हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया. राठी ने कहा- ”मेरे साथ वो प्रोफेशनल थे, हमारी अच्छी बातचीत हुई और पुलिसवालों ने मुझसे कहा कि वो मेरे समर्थक हैं. लेकिन ऊपर से ऑर्डर आया है, अगर हमने फॉलो नहीं किया तो हमारी नौकरी चली जाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि वो धर्म संकट में फंसे हैं और समझ नहीं पा रहे कि उन्हें क्या करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee: 2 महीने में बना था पहला VIDEO… जर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
43 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
3 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines