कोरोना के बाद भूकंप की भविष्यवाणी सच हुई, इस लड़के ने 21 दिन पहले दिया था बड़ा बयान

थाईलैंड और म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना की सटीक भविष्यवाणी करने वाले अभिज्ञ आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 1 मार्च को ही ऐलान कर दिया था कि अगले कुछ सप्ताह या साल के मध्य तक विनाशकारी भूकंप आने की संभावना है।

Thailand-Myanmar earthquake prediction

Abhigya Anand

थाईलैंड और म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के कारण अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 2300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद म्यांमार में इमरजेंसी लगा दी गई है। थाईलैंड और म्यांमार में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे बैंकाॅक में निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस बीच दावा किया जा रहा है कि अभिज्ञ आनंद ने 3 सप्ताह पहले ही भीषण भूकंप को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। अभिज्ञ के यूट्यूब चैनल पर 1 मार्च को अपलोड हुए वीडियो में दावा किया गया है कि अगले कुछ सप्ताह या फिर साल के मध्य तक भूकंप भीषण तबाही मचा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं अभिज्ञ आनंद जिन्होंने की थी कोरोना को लेकर भविष्यवाणी।

विज्ञापन

कम उम्र में ही संस्कृत सीखने लगे

कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले अभिज्ञ आनंद सबसे कम उम्र के ज्योतिषी हैं। वे 11 साल की उम्र से ही ज्योतिष विद्या सीख रहे हैं। अभिज्ञ 20 साल के हैं। उन्होंने महज 7 साल की उम्र में ही भगवदगीता याद हो गई थी। इसके लिए वे कम उम्र में ही संस्कृत सीखने लगे थे। अभिज्ञ वीडियो चैनल चलाते हैं, जिसमें सैकड़ों वीडियो अपलोड हैं, इसमें उन्होंने कई बड़ी भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं को पढ़ा रहे अभिज्ञ

बता दें कि अभिज्ञ आनंद ने 3 सप्ताह पहले ही बता दिया था कि विनाशकारी भूकंप आने वाला है। इसके अलावा उन्होंने तारीख के साथ-साथ जगहों के बारे में भी बताया था। अभिज्ञ आनंद ने संस्कृत और ज्योतिषी सीखी बल्कि अब वो 1200 बच्चों और 150 शोधकर्ताओं को पढ़ा भी रहे हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने 2018 में की थी। गौरतलब है कि अभिज्ञ आनंद इससे पहले भी भविष्यवाणी कर चुके हैं। वे 2020 में कोविड महामारी, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध, 2023 हमास-इजराइल संघर्ष, 2024 में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बारे में भी बता चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ