1.15 करोड़ लोगों की बढ़ी सैलरी, जानें कब से मिलेगा बढ़ाया गया महंगाई भत्ता?

देश के सवा करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर महंगाई भत्ते का तोहफा मिला है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कब से लागू होगा, इसे लेकर भी ताजा अपडेट सामने आया है। आइए महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद सैलरी के बारे में विस्तार से बात करते हैं…

PM Modi Cabinet Meeting

मोदी सरकार ने देश के 1.15 करोड़ कर्मचारियों को ईद का तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट में फैसला लेने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया गया। पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 2% की बढ़ोतरी होगी। इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में इजाफा होने का तोहफा मिल गया। इससे पहले मोदी सरकार ने जुलाई 2024 में 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया था, लेकिन यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

विज्ञापन

विज्ञापन

कब से लागू होगा महंगाई भत्ता?

बता दें कि 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है और अब कर्मचारियों को 53% की बजाय 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 48.66 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनरों को होगा। ताजा अपडेट के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। ऐसे में लोगों को अप्रैल महीने के वेतन में एरियर भी मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ बढ़ी हुई सैलरी और उसमें 3 महीने का एरिया जुड़कर मिलेगा।

सरकार पर पड़ेगा 6614 करोड़ का भार

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महंगाई भत्ता बढ़ाने का मकसद महंगाई को कम करना और कर्मचारियों की बैलेंस आर्थिक स्थिति को बनाए रखना है। इस बढ़ोतरी से हालांकि सरकार पर 6614 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा और तय फॉर्मूले के अनुसार ही महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर फिक्स होता है और यह इंडेक्टस हर 6 महीने में अपडेट हो जाता है।

विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की मीटिंग बुधवार को हुई थी। इसमें महंगाई भत्ते के अलावा भी अन्य फैसले लिए गए। जैसे खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर 37216 करोड़ की सब्सिडी मंजूर की गई। बिहार में पटना से सासाराम तक नए फोर लेन कॉरिडोर को मंजूरी दी गई। इसके लिए 3712 करोड़ खर्च होगा। बिहा के कोसी मेची लिंक प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ