राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर विवाद तेज होता जा रहा है। आप पार्टी ने राघव को राज्य सभा से उप नेता के पद से हटा दिया। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। राघव के बयान के बाद अब आप पार्टी ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
आप के एक्शन के बाद राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट कर चुके हैं। पहले वीडियो पोस्ट में राघव में संसद में पूछे गए सवालों की दिखाया। बाद में आप के एक्शन पर साफ भड़के हुए दिखे। दूसरी पोस्ट में राघव ने लिखा कि ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश।’ राघव की इस पोस्ट के बाद आम आदमी भी बयानबाजी में सक्रिय हो गई है।
राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। जो डर गया वो…..
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा का चौंकाने वाला खुलासा, X पर पोस्ट किया वीडियो, कहा- खामोश करवाया गया हूं पर
राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा के अलावा पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी राघव की पोस्ट पर रिएक्ट किया। सौरभा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने आपका वीडियो देखा राघव भाई, मैं, बस इतना कहना चाहता हूं कि जो डर गया, समझो मर गया।
अनुराग ने पोस्ट में लिखा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।
राघव पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘खास’ इमोजी के साथ VIDEO… राघव चड्ढा का राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines