Yasin Malik Wife Mushaal Hussein Mullick Letter Rahul Gandhi: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख और आतंकी यासीन मलिक पर राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) की विशेष अदालत ने पिछले साल मई में उसे सजा सुनाई थी। तभी से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। यासीन मलिक ने जेल में अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाकर 2 नवंबर से भूख हड़ताल भी शुरू की है। अब उसकी पत्नी मुशाल हुसैन ने राहुल गांधी को लेटर लिखकर उसकी रिहाई की मांग की है। मुशाल ने अपनी पति को बेकसूर बताया। अपने लेटर में मुशाल ने लिखा है कि राहुल गांधी यासीन मलिक का मुद्दा संसद में उठाएं।
जम्मू-कश्मीर में ला सकता है शांति
मुशाल ने यहां तक लिखा है कि उसे जेल से आजाद कराएं क्योंकि वह जम्मू कश्मीर में शांति ला सकता है। हुसैन ने आरोप लगाया कि यासीन पर कई बेमतलब के आरोप लगाए गए हैं। उसका किसी भी मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उसे मौत की सजा दिए जाने की भी मांग की जा रही है।
राजद्रोह का चल रहा मुकदमा
बता दें कि यासीन पर करीब 32 साल से राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है। उस पर 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपहरण का मामला दर्ज है। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने इस अपहरण कांड की जिम्मेदारी ली थी। यासीन पर 2017 में आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसे मुहैया कराने समेत कई मामले दर्ज हैं।
कौन हैं मुशाल हुसैन?
यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन पाकिस्तान की पूर्व मंत्री और प्रधानमंत्री की सलाहकार रह चुकी हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उनके पिता एमए हुसैन इकोनॉमिस्ट और मां रेहाना पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता रहीं। यासीन से उसकी मुलाकात 2005 में हुई थी। तब वह कश्मीर के युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था।
ये भी पढ़ें: 6 नवंबर से शुरू होगा राहुल गांधी का मिशन महाराष्ट्र, NDA-RSS का बिगड़ेगा खेल
यासीन ने 2005 में पाकिस्तान में एक भाषण भी दिया था। जिसमें उसने पाकिस्तान के युवाओं से कश्मीर को अलग करने के लिए समर्थन मांगा। इसी में यासीन ने फैज की कुछ शायरी पढ़ीं। इस सभा में मुशाल भी मौजूद थी। जिससे वह काफी प्रभावित हुई। वहीं से उनका रिश्ता शुरू हो गया। 22 फरवरी 2009 को दोनों की शादी हुई। मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। वे पेशे से एक आर्टिस्ट रही हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: क्या पाकिस्तान में है डोनाल्ड ट्रंप की सगी बेटी? लड़की ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
24 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
36 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
58 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines