World Passport Index Report 2024: दुनियाभर के पासपोर्ट का अध्ययन कर रैंकिग जारी करने वाली आर्टन कैपिटल ने 2024 का पहला पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इंडेक्स के अनुसार यूएई के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट का तमगा हासिल हुआ है। यूएई के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है। गल्फ टूडे के रिपोर्ट की मानें तो यूएई को सूची में पहला स्थान इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने कूटनीतिक रणनीति के तहत दूसरे देशों के साथ रिश्ते मजबूत किए हैं।
जानकारी के अनुसार दूसरे नंबर पर जर्मनी, स्पेन, फा्रंस, इटली और नीदरलैंड का नंबर आता है। इन सभी देशो का स्कोर 178 हैं। यानी इन देशों के नागरिक 178 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर अधिकांश यूरोपीय देश जैसे फिनलैंड, नार्वे, स्वीडन हैं इन सभी देशों का मोबिलिटी स्कोर 177 है।
पाकिस्तान और अधिक गर्त में
आर्टन कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूएई के निवासी 50 देशों में जाने के बाद वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं बिना पूर्व वीजा के 130 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। इधर इस सूची में भारत को 66वां स्थान मिला है। वहीं भारत का मोबिलिटी स्कोर 77 है इसका मतलब है भारतीय 77 देशों में यात्रा कर सकते हैं वहीं 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। वहीं भारत के पड़ोसी पाकिस्तान को सूची के निचले पांच देशों में स्थान मिला है। वहीं उसका मोबिलिटी स्कोर 47 है और उसके नागरिक 11 देशों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 mins agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines