---विज्ञापन---

World Biggest Blood Donation Drive: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में लगेगा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, यहां करें रजिस्ट्रेशन

World Biggest Blood Donation Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे (17 सितंबर) पर विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन देशभर में 2500 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। अकेले एक दिन में इतनी संख्या में कैंप लगाने का यह रिकॉर्ड होगा। बॉलीवुड सितारे लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील कर […]

World Biggest Blood Donation Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे (17 सितंबर) पर विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन देशभर में 2500 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। अकेले एक दिन में इतनी संख्या में कैंप लगाने का यह रिकॉर्ड होगा। बॉलीवुड सितारे लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन, विद्युत जामवाल समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा- ‘मैं गर्व से इस नेक पहल का समर्थन करती हूं और आपसे माननीय पीएम के जन्मदिन के अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े रक्तदान अभियान में शामिल होने का आग्रह करती हूं’।

अभी पढ़ें SCO Summit 2022: एससीओ समिट आज, PM मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे समरकंद

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

रियल टाइम अपडेट
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में एक लाख यूनिट ब्लड जमा करने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस अभियान को लेकर एक पत्र भेजा गया है। इस दिन रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इतना ही नहीं जिस तरह कोरोना वैक्सीनेशन का रियल टाइम डेटा दिखता है। उसी तरह स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर 17 सितंबर को ब्लड डोनेशन का डाटा लाइव अपडेट किया जाएगा।

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजे पत्र में कहा गया है कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस यानी एक अक्टूबर तक जारी रहेगा। कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो, इस अभियान में शामिल होकर स्वैच्छा से ब्लड डोनेट कर सकता है। इसके लिए आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Weather Forecast: अगले 48 घंटे तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

रजिस्टर्ड करें 
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ई-रक्तकोष पोर्टल पर ब्लड बैंकों को रजिस्टर्ड कर उनका डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड ग्रुप के अनुसार स्टॉक ई-रक्त कोष पोर्टल पर दिखेगा और आम लोग भी इस पोर्टल पर स्टॉक चेक कर सकेंगे। ब्लड डोनेट करने वाले को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। देश में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर करीब 3900 ब्लड बैंक हैं। ब्लड डोनेशन के लिए www.eraktkosh.in, www.mbdd.in और Aarogya Setu App पर लॉग इन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 15, 2022 07:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola