Women Prisoners Getting Pregnant In Bengal: पश्चिम बंगाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुधार गृहों के न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) ने कलकत्ता हाईकोर्ट से गुजारिश की है कि जेलों में पुरुषों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए, क्योंकि जेल में बंद महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट भी हाईकोर्ट को सौंपी।
हिरासत में रहने के दौरान गर्भवती हो रहीं महिलाएं
एमिकस क्यूरो ने चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ के सामने कहा कि मी लॉर्ड! आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हिरासत में रहने के दौरान महिलाएं गर्भवती हो रही हैं, जिससे जेल में बच्चे पैदा हो रहे हैं। मौजूदा समय में 196 बच्चे प्रदेश की जेलों में हैं।
पुरुष कर्मचारियों का महिला बाड़ों में प्रवेश करने पर लगे प्रतिबंध
एमिकस क्यूरी ने खंडपीठ से गुजारिश की है कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के बाड़ों के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। हाल ही में, एमिकस क्यूरी ने एक महिला सुधार गृह का दौरा किया था, जहां महिला कैदी अपने बच्चों के साथ रह रहीं थीं। इन बच्चों का जन्म जेल में ही हुआ है।
दूसरी खंडपीठ के पास भेजा गया मामला
एमिकस क्यूरी की दलीलें सुनने के बाद चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने मामले को दूसरी खंडपीठ के पास भेज दिया। पीठ ने कहा कि एमिकस क्यूरी ने जिस मामले का जिक्र किया है, वह बेहद गंभीर मुद्दा है। जेल में रहने के दौरान महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। इस मामले पर अब सोमवार को सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में जड़ें जमाने के लिए BJP ने बनाया मास्टरप्लान, स्पेशल ट्रेन से बनेगी बात?
‘मुमकिन नहीं है कि जेल में महिलाएं गर्भवती हों’
मामले पर बंगाल सुधार सेवाओं से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अगर किसी महिला को गिरफ्तार किया जाता है, जिसके बच्चे की उम्र 6 साल से कम है, तो उसे बच्चे के साथ जेल में रहने की अनुमति है। जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रही हैं, यह मुमकिन नहीं है। अगर यह मामला सच हो तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘यह आपका पार्टी कार्यालय नहीं है…’, बीजेपी विधायकों पर क्यों आगबबूला हुईं ममता बनर्जी?
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines