Women Paid 4.4 Lakh for 3 Hours Project: लाखों कमाने में लोगों को कई महीने या साल लग जाते हैं। कुछ लोगों का सालाना पैकेज ही लाख रुपये के आसपास होता है। मगर एक महिला ने महज 3 घंटे में 4 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है। उन्होंने इस इनकम का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे देखकर यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं। आलम यह है कि इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। सभी महिला की मोटी कमाई का राज जानने को बेताब हैं।
4,40,000 रुपये की कमाई
महिला का नाम श्वेता कुकरेजा है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें 4,40,000 रुपये का क्रेडिट देखा जा सकता है। यह स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि इस महीने एक क्लाइंट ने मुझे 5,200 डॉलर यानी लगभग 4,40,000 रुपये दिए हैं। मैंने सिर्फ 3 घंटे उनकी सोशल मीडिया स्ट्रेटजी पर काम किया था। श्वेता की इस पोस्ट पर 776 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हर कोई उनके काम के बारे में जानने को उत्सुक है।
श्वेता ने बताया राज
श्वेता की पोस्ट पर हैरानी जताते हुए एक यूजर ने लिखा आपने कहा कि यह काम महज 3 घंटे में हो गया। यह पढ़ने के बाद आपका क्लाइंट खुश नहीं होगा। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए श्वेता ने लिखा कि यह फीस मुझे मेरी एक्सपर्टीज के आधार पर मिली है न कि घंटों के हिसाब से। कई सालों के अनुभव के बाद मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं। अगर उन्हें घंटे के हिसाब से फीस देनी होती, तो वो इससे सस्ते में काम करवा सकते थे।
श्वेता कुकरेजा का काम
बता दें कि श्वेता कुकरेजा सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं, जो क्लाइंट्स की पर्सनल ब्रांडिंग को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। श्वेता की इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि यह तो फ्रेशर्स की सालाना इनकम से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- SBI में स्पेशलिस्ट कैडर अफसर बनने का मौका, केवल इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
34 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines