Woman Murdered Matter: असम के कोकराझार जिले में महिला के डायन होने के शक में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला टोने- टोटके करती थी। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में महिला की हत्या की थी।
डायन के शक में की हत्या
मामला असम के कोकराझार जिले में गोसाईगांव क्षेत्र के भोगझारा समरपुर गांव का है। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान मार्शिला मुर्मू के रूप में की गई है। सोमवार को महिला के डायन होने के शक में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने महिला की हत्या करने वाले युवक फुलकुमारी गांव निवासी लखन टुडू नामक व्यक्ति को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: गाजियाबाद में शरारत शरारत में चली गई शख्स की जान, पीछे लोहे की राॅड में बारूद भरकर किया था विस्फोट
यह भी पढ़े: प्रयागराज में तैनात पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या, बदमाशों ने मारी थी गोली
कुछ समय पहले झारखंड में की गई थी हत्या
झारखंड में डायन शक में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। मामला चाईबासा के पांड्रासाली स्थित दोपाय गांव का था। जहां एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। महिला के शव के ऊपर उसका कटा हुआ सिर रखा था।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
49 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
3 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
3 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines