बेंगलुरु के लुलु माॅल में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Woman Molested Lulu Mall Bengaluru Video Goes Viral: बेंगलुरु के प्रसिद्ध लुलु माॅल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां माॅल में बुजुर्ग व्यक्ति ने युवती के साथ छेड़खानी की।

Woman Molested Lulu Mall Bengaluru Video Goes Viral

Woman Molested Lulu Mall Bengaluru Video Goes Viral (Pic Credit- Google)

Woman Molested Lulu Mall Bengaluru Video Goes Viral: बेंगलुरु के प्रसिद्ध लुलु माॅल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां माॅल में बुजुर्ग व्यक्ति ने युवती के साथ छेड़खानी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है आरोपी बुजुर्ग जानबुझकर महिला की तशरीफ को छू रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने नहीं किया विरोध

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति जानबूझकर दुव्र्यवहार करने के बाद दूसरी ओर चला जाता है। हालांकि घटना के बाद महिला ने कोई विरोध दर्ज नहीं कराया। हालांकि जब यह घटना हुई तो वहां मौजूद युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वहीं वीडियो अपलोड करने वाले युवक ने बताया कि घटना बेंगलुरू के लुलु माॅल में हुई है।

पुलिस कर रही जांच

वीडियो अपलोड करने वाले युवक ने आगे बताया कि इस व्यक्ति को मैंने सबसे पहले माॅल में गेम जोन में देखा था। इसके बाद जब मुझे उस पर संदेह हुआ तो मैंने उसका वीडियो रिकाॅर्ड कर उसका पीछा किया। लेकिन मैं उसे पकड़ नहीं सका। मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी बुजुर्ग को ढूंढने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी हमारी पकड़ में होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ