'आंटी' कहने पर आग बबूला हुई महिला, चप्पल उतारी और ATM गार्ड पर कर दी बरसात

Woman Angry On Called Aunty Beaten ATM Guard With Slipper

Woman Angry On Called Aunty Beaten ATM Guard With Slipper

विज्ञापन

Woman Angry On Called Aunty Beaten ATM Guard With Slipper: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने युवक की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने महिला को आंटी कह दिया था। घटना मंगलवार 19 सितंबर की है, लेकिन इसका खुलासा आज हुआ।

यह है मामला

घटना बेंगलुरु में स्थित बैंक के एटीएम की है। एटीएम में आई एक महिला को वहां तैनात गार्ड ने आंटी कह दिया। इसके बाद महिला आग बबूला हो गई और गार्ड को थप्पड़ रसीद करने के साथ ही चप्पलों से धुनाई कर डाली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला एटीएम से पैसे निकालने के बाद दरवाजे पर खड़ी हो गई थी। इस दौरान वहां तैनात गार्ड ने महिला को साइड हो जाने के लिए कहा ताकि दूसरे ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सके।

Advertisment

जमानत पर बाहर है महिला

जानकारी के मुताबिक आंटी शब्द सुनते ही महिला नाराज हो गई। उसने गार्ड को चप्पलों से पीटा और थप्पड़ भी मार दिए। महिला द्वारा गार्ड की पिटाई होते देख राह चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। वहीं गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला फिलहाल जमानत पर बाहर है।

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त महिला सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि महिला द्वारा की गई पिटाई में गार्ड को ज्यादा चोटें नहीं आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ