क्या अयातुल्ला खामेनेई के सुपुर्द-ए-ख़ाक में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-ख़ाक समारोह में शामिल होने के लिए खास निमंत्रण भेजा है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Will PM Modi Attend Ayatollah Khamenei’s Funeral

Credit: Social Media

विज्ञापन

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दफनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खामेनेई के सुपुर्द-ए-ख़ाक समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है. ये समारोह 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच ईरान के कई शहरों में आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, भारत ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पीएम मोदी को निमंत्रण मिला है या नहीं, या फिर वो इस कार्यक्रम के लिए ईरान जाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में नहीं लगेगा कोई टोल! ट्रंप का दावा- ईरान ने तोड़ा वादा तो खत्म कर देंगे डील

विज्ञापन

तेहरान में होगा सुपुर्द-ए-ख़ाक

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति पेज़ेशकियन का भेजा गया निमंत्रण भारत के विदेश मंत्रालय को मिल गया है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या सरकार की ओर से कोई और वरिष्ठ भारतीय प्रतिनिधि ईरान जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और क़ोम में होंगी, जबकि आखिरी और सबसे बड़ी रस्म 9 जुलाई को मशहद में होगी. 28 फरवरी को इज़रायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य ऑपरेशन में मारे जाने से पहले, खामेनेई ने लगभग तीन दशकों तक ईरान का नेतृत्व किया था.

ईरान के नया सर्वोच्च नेता कौन?

अयातुल्ला खामेनेई के निधन के बाद, उनके बेटे मोजतबा अल-खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया. अमेरिका और इज़रायल, दोनों के साथ करीबी रणनीतिक संबंध होने के चलते भारत ने खामेनेई की हत्या का औपचारिक रूप से विरोध नहीं किया. हालांकि, बाद में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास का दौरा किया. वहीं ईरान-अमेरिका के युद्धविराम के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया और अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. इस दौरे के दौरान विदेश मंत्री अराघची ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की. हाल के महीनों में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के कई दौरे किए हैं, खासकर दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बैठकों में शामिल होने के लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ