हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ऑटो में प्यार...भागकर शादी, मायके लौटी पत्नी तो नाराज युवक ने सास-ससुर को मौत के घाट उतारा

Man Killed wife Parents: एक युवक बुधवार रात अपनी पत्नी की हत्या करने के मकसद उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसके सास-ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन हाथापाई के दौरान उसने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
फेक इंस्टा आईडी के चक्कर में लड़की ने दी जान

Hyderabad Crime News: तेलंगाना के वारंगल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के चिन्नारावपेट गांव में मेक्काला नागराजू ने बुधवार रात अपनी सास-सुसर की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वह चाकू लेकर घर में घुसा और बनोथु श्रीनू और सुगना के साथ हाथापाई की इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी की सास की तुरंत मौत हो गई वहीं उसके ससुर ने हाॅस्पिटल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी नागराजू को गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। नवंबर में नागराजू और दीपिका ने भागकर शादी की थी। इस दौरान वे कुछ समय तक हैदराबाद में रहे। शादी के कुछ ही दिन बाद नागराजू अपने घर लौट आई थी। बता दें कि नागराजू एससी समुदाय से आते हैं जबकि दीपिका आदिवासी हैं।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

पुलिस ने बताया कि नागराजू पत्नी के वापस मायके लौट जाने से नाराज था। ऐसे में वह बुधवार को अपने ससुराल पहुंचा और अपने सास-ससुर की हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी दीपिका ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसे भी चोटें आई हैं। वहीं दीपिका का भाई भी घायल हो गया। आरोपी नागराजू ऑटो चलाता है। जानकारी के अनुसार एक बार दीपिका नागराजू के ऑटो में कहीं जा रही थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इस शादी से दीपिका के घरवाले खुश नहीं थे।

ये भी पढ़ेंः कैप्टन अंशुमन की विधवा का पलटवार; जानें स्मृति ने सास-ससुर के आरोपों पर क्या कहा?

पत्नी के मायके जाने से नाराज था आरोपी

नागराजू पत्नी के मायके जाने से गुस्से में था। ऐसे में वह रात को अपने ससुराल पहुंचा। इस दौरान दीपिका के माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान दोनों की अचानक नींद खुली तो देखा कि नागराजू के हाथ में चाकू था और वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर नागराजू ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और भाग गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दीपिका और उसके भाई को चोटें आई।

ये भी पढ़ेंः 100 से अधिक लोगों की मौत, देशभर में आसमानी बिजली का कहर, यूपी-असम में बाढ़ से हालात खराब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें