कैप्टन अंशुमन की विधवा का पलटवार; जानें स्मृति ने सास-ससुर के आरोपों पर क्या कहा?

Smriti Reaction on Allegations: कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति ने सास-ससुर के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। स्मृति के पिता का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि आखिर बाप-बेटी ने ससुरालियों को आरोपों पर क्या कहा?

Captain Anshuman Singh Wife Smriti

स्मृति पर उनके ससुरालियों ने छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है।

Captain Anshuman Singh Wife Smriti Reaction: कैप्टन अंशुमन सिंह के मां-बाप ने अपनी बहू स्मृति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब इन आरोपों पर स्मृति सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सास-ससुर पर पलटवार किया है। सास-ससुर के आरोप लगाने के बाद जब पत्रकारों ने स्मृति से सवाल पूछे तो उनके विचार जानने चाहे तो स्मृति ने कहा कि जो जैसा सोचता है, वह वैसा ही बोलता है।

विज्ञापन

स्मृति ने कहा कि वह अभी शहर से बाहर हैं। इसलिए सास-ससुर के आरोपों पर लौटकर आने के बाद बात करेंगे। स्मृति के पिता राजेश सैनी ने भी बेटी के सास-ससुर द्वारा लगाए गए आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्मृति अभी शहर में नहीं है। जब वह वापस आएगी, तब अपनी बात रखेगी। मामले में सिर्फ वहीं चीजें स्पष्ट करेगी और असलियत जल्दी ही सभी के सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

स्मृति पर सास-ससुर ने क्या आरोप लगाए?

कैप्टन अंशुमन के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि स्मृति सिर्फ 5 महीने ससुराल में रही। अंशुमन का अंतिम संस्कार होने के बाद वह अपने मायके चली गई, जो गुरदासपुर के दीनानगर में है। आज तक वह वापस ससुराल नहीं आई, एक साल होने वाला है। फोन करते हैं तो वह बात नहीं करती। अपने साथ वह अंशुमन का सारा सामान और डॉक्यूमेंट ले गई है। उसने सभी दस्तावेजों पर एड्रेस भी बदलवा लिया है। अंशुमन के मां-बाप के हिस्से तो सिर्फ बेइज्जती और अकेलापन आया।

विज्ञापन

मुआवजे में मिले पैसे, इंश्योरेंस क्लेम की रकम, कीर्ति चक्र मेडल तक वह अपने साथ ले गई। बेटे का मेडल उसकी फोटो पर लगाने तक के लिए हमें नहीं मिला। उसने एक बार भी अंशुमन के बुजुर्ग मां-बाप के बारे में नहीं सोचा। अंशुमन चला गया तो बहू भी छोड़ गई। अंशुमन की कोई निशानी भी नहीं है। अंशुमन और उसके परिवार का नाम मिटने की कगार पर है। वहीं अंशुमन की मां मंजू सिंह का कहना है कि बहुओं के बारे में लोग जो कहते हैं, सच कहते हैं। स्मृति भी उन्हीं बहुओं जैसी निकली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ