100 से अधिक लोगों की मौत, देशभर में आसमानी बिजली का कहर, यूपी-असम में बाढ़ से हालात खराब

Lightning Strikes: देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी जमकर कहर बरपा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई।

Lightning Strikes in UP Jharkhand Bihar

असम में बाढ़ से 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Lightning Strikes in UP Jharkhand Bihar: देशभर में मानसून जमकर बरस रहा है। असम, बिहार और यूपी में बाढ़ जैसे हालात है। आईएमडी के अनुसार आज भी 7 राज्यों में जमकर बारिश होगी। नेपाल में कोसी पर बने बांध के गेट खोलने से बिहार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं यूपी के खीरी और पीलीभीत में 800 से अधिक गांव पूरी जलमग्न हो चुके हैं। गांव के गांव पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के अलावा आकाशीय बिजली भी कहर बनकर टूट रही है। यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। बिहार में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। बिहार के अलावा यूपी में भी आकाशीय बिजली जमकर कहर बरपा रही है। यूपी के 20 जिलों में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 12 मौतें प्रतापगढ़ में हुई है। वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सुल्तानपुर में 7 और चंदौली में 6 लोगों की जान जा चुकी है। प्रयागराज में 4 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड में अब तक 32 मौतें

वहीं झारखंड में बिजली गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक बिजली गिरने से 35 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी एक पेड़ पर बिजली गिर गई। जिससे 15 स्कूली बच्चे बीमार हो गए। इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिजली एक स्कूल में परिसर में स्थित पेड़ पर गिरी थी।

विज्ञापन

बाढ़ से काजीरंगा में 174 जानवरों की मौत

वहीं असम में बाढ़ से हालात खराब है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अब तक 174 जानवरों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 एक सींग वाले गैंडे भी शामिल हैं। वहीं बाढ़ के कारण 153 से ज्यादा हिरणों की मौत हो चुकी है। बता दें कि 2017 में पार्क में सबसे ज्यादा 291 जानवरों की मौत हुई थी। बता दें कि काजीरंगा में 2600 एक सींग वाले गैंडे हैं। बता दें कि असम के 26 जिलों में बाढ़ से अब तक करीब 14 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं बाढ़ से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ