संसद के मानसून सत्र में TMC सांसद कल्याण बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. उन्हें पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. कल्याण बनर्जी को उनके खुद के बोल महंगे पड़ गए. उन्होंने सत्र के दौरान एक बागी महिला सांसद के लिए आपत्तिजनक बात कही थी, जिसके बाद लोकसभा में उनकी शिकायत की गई. अर्जुन राम मेघवाल ने ये मांग रखी कि कल्याण बनर्जी के खिलाफ एक्शन लिया जाए. उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें मानसून सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: TMC में अंदरूनी कलह, मंच पर ममता से भिड़े सांसद कल्याण बनर्जी, बीच में छोड़ी रैली
क्या है आरोप?
लोकसभा की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने कल्याण बनर्जी पर ये आरोप लगाए कि एक महिला सांसद के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सदन की गरिमा को आहत किया है. दरअसल, जबसे मानसून सत्र शुरू हुआ है, तब से एक भी दिन सदन की कार्यवाही नहीं हो पाई है. पहले 2 दिन की कार्यवाही नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से नहीं हो पाए. बुधवार यानी आज भी लोकसभा शुरू होते ही हंगामा हो गया. जिसके बाद कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित हो गई. हालांकि राज्यसभा में कार्यवाही फिलहाल जारी है.
बागी नेताओं से छिड़ी बहस
कल्याण बनर्जी को सस्पेंड किए जाने के बाद उनकी अपनी ही पार्टी के कुछ बागी नेताओं और NCPI सांसदों के साथ बहस छिड़ गई, जिनमें मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार का नाम शामिल है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर उनकी बहस किस वजह से हुई. सदन में मौजूद बाकी नेताओं ने उनको अलग करने की कोशिश की ताकि मामला शांत हो पाए. जब कल्याण बनर्जी से बहस की वजह पूछी तो वो वहां से चलते बने. उनके जाने के बाद मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष ने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर कल्याण बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत दी.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, 440 करोड़ के बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने से HC का इनकार
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
53 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines