TMC में अंदरूनी कलह, मंच पर ममता से भिड़े सांसद कल्याण बनर्जी, बीच में छोड़ी रैली

TMC Rally Speech Row: विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ‘शहीद दिवस’ रैली में ज्यादा देर तक बोलने पर ममता बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हो गई. इस बर्ताव से दुखी होकर कल्याण बनर्जी अभिषेक और ममता बनर्जी के भाषण से पहले ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए. घटना से पार्टी के अंदरूनी मतभेद एक बार फिर उजागर हो गए हैं.

TMC Rally Speech Row, Kalyan Banerjee, Mamata Banerjee
विज्ञापन

TMC Rally Speech Row: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है. कोलकाता में बिड़ला तारामंडल के पास आयोजित ‘शहीद दिवस’ रैली के दौरान पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के बीच मंच पर ही तीखी बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि सेरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रैली में वक्ताओं की लंबी सूची के कारण सभी नेताओं को छोटे भाषण देने के निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद कल्याण बनर्जी ने करीब साढ़े 22 मिनट तक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विरोधी गुटों पर जमकर निशाना साधा. सूत्रों के मुताबिक, जब वे बोल रहे थे, तभी ममता बनर्जी और कुणाल घोष ने उन्हें भाषण समेटने का इशारा किया. भाषण खत्म होने पर देरी को लेकर ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

‘मैं ऐसे अपमान का हकदार नहीं’

नाराज कल्याण बनर्जी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी का मुख्य संबोधन सुने बिना ही मंच छोड़कर बाहर निकल गए. उन्होंने मीडिया से कहा, “मैंने अपने तय समय से ज्यादा नहीं बोला. जब अभिषेक बनर्जी और दीदी मंच पर आए, तब मैं रुका था. पार्टी के लिए लगातार मेहनत करने के बाद ऐसा व्यवहार दुखद है. मैं इस तरह के अपमान का हकदार नहीं हूं.”

विज्ञापन

कई बड़े नेताओं का भाषण रद्द

कल्याण बनर्जी के लंबे भाषण की वजह से आयोजकों को कई तय वक्ताओं के नाम सूची से हटाने पड़े. इनमें लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, राज्यसभा सांसद डोला सेन, सागरिका घोष और राजीव कुमार जैसे बड़े नाम शामिल थे, जिन्हें बोलने का मौका नहीं मिल सका. कल्याण बनर्जी इससे पहले भी पार्टी के भीतर कानूनी प्रतिनिधित्व को लेकर अभिषेक बनर्जी की सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं. हालांकि बाद में वह मामला शांत हो गया था.

‘जरूरत पड़ी तो खुद जाऊंगी धरने पर’

ममता बनर्जी ने सीजेपी (CJP) के दिल्ली में जारी प्रदर्शन का खुला समर्थन करते हुए एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीजेपी के इस आंदोलन को तृणमूल कांग्रेस का शुरू से समर्थन रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह खुद दिल्ली जाकर इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ