सीताराम येचुरी को क्यों AIIMS में होना पड़ा दाखिल, किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सीनियर नेता

सीपीएम नेता सीताराम येचूरी को सोमवार रात को दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Sitaram Yechury Admitted to AIIMS

CPM Leader Sitaram Yechury

Sitaram Yechury Admitted to AIIMS: सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी को सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। फिलहाल वे डाॅक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें कि सीताराम येचूरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद सोमवार रात में यहां लाया गया था।

विज्ञापन

अस्पताल के सूत्रों की मानें तो येचुरी शाम को हाॅस्पिटल के आपातकालीन विभाग में भर्ती के लिए गए थे। अस्पताल ने उनकी बीमारी की प्रकृति के बारे में नहीं बताया। सीआईएम सूत्रों की मानें तो वे जांच के लिए गए थे उन्हें निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया है। बता दें कि येचूरी का हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था।

विज्ञापन

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं

सीताराम येचूरी सीपीएम के महासचिव हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और वामपंथी चेहरा माने जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि उनकी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन का चेहरा थी। बता दें कि 1967 में कम्यूनिस्ट पार्टी में टूट के बाद से ही पार्टी अलग-थलग हो चुकी है। ये और बात है कि त्रिपुरा, बंगाल और केरल में पार्टी का लंबे समय तक शासन रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ