आज पीएम मोदी पंजाब दौरे पर रहे, इस बीच चंडीगढ़ में उनकी मुलाकात कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से हुई. इस दौरान उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और बातचीत भी की. पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच टकराव जारी है, ऐसे में पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात को काफी बड़ा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘ब्रूम वॉरियर’ इंद्रजीत सिद्धू? जिनकी PM मोदी ने चंडीगढ़ में की तारीफ
क्या है मामला?
मनीष तिवारी को पीएम मोदी के प्रोग्राम में आने के लिए न्योता भेजा गया. इस दौरान पीएम मोदी ने 4,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मंच पर मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और फिर दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुई. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे.
मनीष तिवारी ने किया पोस्ट
दरअसल, कुछ दिन पहले मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बारे में एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था- ”है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर आवे. काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की इनसिक्योरिटीज़ के लिए कोई एंटीडोट होता! साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 सालों में बहुत कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी एडल्ट ज़िंदगी दशकों से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है. जो होगा, होगा, जो होगा, होगा. कांग्रेस द्वारा पंजाब के लिए नए वर्किंग प्रेसिडेंट और पोल पैनल अपॉइंट करने पर मनीष तिवारी को बाहर कर दिया गया.”
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, आखिर कैसे काम करता है इसका इंजन?
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines