मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हो रही देरी के लिए जापान के एक पूर्व मंत्री ने भारत के मंत्रियों और अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. 15 जुलाई को जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने कहा कि भारतीय मंत्री इस प्रोजेक्ट में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शिंकानसेन प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों ने सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचा और अपने वादे पूरे नहीं किए. दरअसल, जापान के एक न्यूज़ पोर्टल में एक कॉलम छपा था, जिसमें दावा किया था कि ये प्रोजेक्ट अपने शिंकासेन मॉडल से अलग हो गया है.
ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला फेज कब शुरू होगा? हो गया ऐलान
कब तक होगी शुरुआत?
जापान के पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हो रही देरी के लिए असली वजह खुद भारत ही है. ये उम्मीद की जा रही है कि भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल की सेवाएं एक पार्ट पर 15 अगस्त, 2027 तक शुरू हो जाएंगे. दरअसल, भारत इसे बनाने के लिए जापान के शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने कुछ हद तक भारत को फंडिंग भी दी है. 15 जुलाई को जापान के एक बिजनेस न्यूज़ पोर्टल पर छपे इसाओ त्सुजीमुरा का एक कॉलम छपा था, जो जापान के सीनियर रेलवे इंजीनियर और दिल्ली में मेट्रो व्हीकल कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लिखा था कि भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जापान के रियल शिंकानसेन मॉडल से अलग-थलग हो गया है. इसी लेख के जवाब में माकिहारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारतीय नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया.
भारत ने क्या कहा?
माकिहारा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर उनका अनुभव भी त्सुजीमुरा से मिलता-जुलता है. उन्होंने कहा कि वो खुद भी भारत में शिंकानसेन प्रोजेक्ट में शामिल थे, लेकिन उन्हें हर बैठक के दौरान भारतीय पक्ष की लापरवाही नज़र आई. वहीं, माकिहारा के आरोपों का खंडन करते हुए न्यूज़ एजेंसी ANI ने भारतीय सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भारत और जापान के बीच सब सही चल रहा है. ANI ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छे से आगे बढ़ रही है. माकिहारा के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-जापान शिंकानसेन प्रोजेक्ट में पर्सनली शामिल रहे जापान के पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि पीएम तकाइची के भारत दौरे के बावजूद ये प्रोजेक्ट नाकामयाब रहा.
ये भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन पर 5 बड़े अपडेट, किन रूटों पर चलेगी और कब होगी लॉन्च, जानें क्या बोले रेल मंत्री?
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines