बुलेट ट्रेन पर 5 बड़े अपडेट, किन रूटों पर चलेगी और कब होगी लॉन्च, जानें क्या बोले रेल मंत्री?

देश में बुलेट ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. ‘अगले साल, हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू होगा.

rail minister ashwini vaishnaw

भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन की शुरूआत होने वाली है. बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल शुरू किया जाएगा और इसमें बहुत तेजी से प्रगति हो रही है.

विज्ञापन

वैष्णव ने कहा, ‘अगले साल, हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू करेंगे. इसके बाद, एक-एक करके, हम वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, फिर अहमदाबाद से ठाणे और आखिर में अहमदाबाद से मुंबई तक का काम करेंगे.’

विज्ञापन

मंत्री ने नोवोटेल हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में HYSEA GCCS और IT राउंडटेबल में कहा, ‘यह चरण-दर-चरण और सेक्शन-दर-सेक्शन खुलने की प्रक्रिया है जो अगले साल से शुरू होगी.’

रेल मंत्रालय ने वैष्णव के बयान का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ मंत्री का एक कोट (quote) भी लिखा. उसमें लिखा था, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन अपने अगले अध्याय में प्रवेश कर रही है.’

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव का यह बयान तब आया है जब उन्होंने शनिवार को केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हैदराबाद के कोंडाकल में मेधा बोगीज फैक्टरी का दौरा किया.

‘हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड हब’

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने से हैदराबाद एक ‘हाई-स्पीड हब’ बनने जा रहा है. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवंटित ₹5,400 करोड़ का रेलवे बजट तेलंगाना में बदलाव ला रहा है.

विज्ञापन

मंत्री ने कहा, ‘पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई और हैदराबाद से बेंगलुरु तक का यह रूट पूरे इलाके के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. हैदराबाद हाई-स्पीड हब बन जाएगा. इससे बहुत ज्यादा विकास होगा और इस पूरे इलाके की अर्थव्यवस्थाएं आपस में पूरी तरह जुड़ जाएंगी.’

यात्रा का समय होगा कम

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पुणे और हैदराबाद से शुरू होने वाले पहले प्रोजेक्ट से यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा; हैदराबाद से मुंबई की यात्रा 2 घंटे 50 मिनट की हो जाएगी; हैदराबाद से अमरावती की यात्रा 1 घंटे 10 मिनट की हो जाएगी; हैदराबाद से चेन्नई की यात्रा 3 घंटे की हो जाएगी और हैदराबाद से बेंगलुरु की यात्रा 2 घंटे 35 मिनट की हो जाएगी.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘इस तरह, पीएम मोदी की ओर से हैदराबाद को तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मिलेंगे,’ और इससे तेलंगाना को बहुत फायदा होगा.’

उन्होंने कहा, ‘इससे राज्य में बड़ा बदलाव आएगा और तेलंगाना का एक बड़ा हिस्सा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दायरे में आ जाएगा. बुलेट ट्रेन जिन तीन दिशाओं में चलेगी, वे तीनों ही तेलंगाना के कई जिलों को कवर करेंगी.’

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी सेक्टर में हुई तरक्की का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि तेलंगाना को केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम्स का काफी फायदा मिला है.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम के तहत सौ से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है, और तेलंगाना को इसका बड़ा फायदा मिला है. रेलवे के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना को ₹5,400 करोड़ का बजट दे रहे हैं. इसकी वजह से बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है.

विज्ञापन

बैठक के दौरान, मंत्री ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के चल रहे पुनर्निर्माण के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेज गति से 261 स्टेशनों का काम पहले ही पूरा हो चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ