दिल्ली के कनॉट प्लेस को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘तिरंगा मार्च’ से पहले किले में तब्दील कर दिया गया है. इस बीच सीजेपी चीफ आभिजीत दीपके के घर तिरंगा मार्च से ठीक पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुंची और उन्हें नोटिस थमा दिया. इस नोटिस में अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे कई मामलों का जिक्र किया गया है साथ ही, अनुमति लिए बिना कनॉट प्लेस में लोगों को इकट्ठा करने, सार्वजनिक अपील और बयान न देने की अपील की गई है. बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के इस नोटिस पर साइन कर दिया है.
दिल्ली पुलिस ने किस कानून के तहत दिया नोटिस?
इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिनियम, 1978 की धारा 29 का जिक्र किया गया है. यह कानून पुलिस को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूसों, सभाओं और सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियों को नियंत्रित करने से संबंधित निर्देश जारी करने का अधिकार देता है. इसके तहत जुलूस के मार्ग, समय, भीड़ के व्यवहार और सार्वजनिक रास्तों पर होने वाली बाधाओं को नियंत्रित किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश’, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला
इसके अलावा, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर शोर, संगीत और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए भी संबंधित परिस्थितियों में निर्देश दिए जा सकते हैं. इन प्रावधानों का उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की आवाजाही में बाधा रोकना है.
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर क्या होगा असर?
CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई को प्रदर्शन के आयोजन और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े प्रतिबंधों के संदर्भ में देखा जा रहा है. कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक और सार्वजनिक क्षेत्र है, जहां किसी बड़े जमावड़े से यातायात और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने, रास्ते तय करने और संभावित अवरोध रोकने के लिए कदम उठा सकती है. फिलहाल, तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की सख्ती और CJP प्रमुख को दिए गए नोटिस पर नजर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: जहां कभी चरते थे मवेशी और होता था जंगली सूअरों का शिकार… आज वहां धड़कता है देश का दिल
संबंधित खबरें
‘छात्रों की आड़ में अराजकता...’, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला
1 hr agoCJP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के पास पहुंची पुलिस और थमाया नोटिस
2 hrs agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
3 hrs agoविपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
3 hrs ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
4 hrs ago'सभी लोग समझदारी से...', CJP के तिरंगा मार्च से पहले याचिका पर बोला SC
4 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
5 hrs ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
5 hrs ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
6 hrs agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines