CBI New Director: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अगले डायरेक्टर की तलाश जारी है। जांच ब्यूरो के डायरेक्टर के पोस्ट के लिए कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि प्रवीण सूद (डीजीपी कर्नाटक), सुधीर सक्सेना (डीजीपी मध्य प्रदेश) और ताज हासन अब अगले सीबीआई निदेशक बनने की दौड़ में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन सीनियर IPS अधिकारियों को प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति की ओर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में शीर्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शनिवार शाम उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद नामों का चयन किया गया है।
सीबीआई डायरेक्टर का कार्यकाल 25 मई को होगा खत्म
बता दें कि सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद इस पद के लिए सबसे आगे हैं।
सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं
कैसे होता है सीबीआई के डायरेक्टर का चयन
सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
52 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines