Digital India: आईपीएस अखिल कुमार वर्तमान में यूपी के कानपुर में कमिश्रर के पद पर तैनात हैं। भारत सरकार ने इन्हें केंद्र में बुलाकर डिजिटल इंडिया का एमड़ी और सीईओ बनाया है। कमिश्नर अखिल कुमार अखिलेश दुबे केस खोलने को लेकर बेहद चर्चा में आए थे। अखिल कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कानपुर में कमिश्नर का पद संभालने से पहले अखिल गोरखपुर में एडीजी के पद पर कार्यरत थे।
कई डिग्री धारक हैं कुमार
अखिल कुमार ने ग्रेजुशन में सिविल से बीटेक किया है। वहीं मास्टरर्स में मास्टर इंटरनल अफेयर (MIA) किया है। इसके अलावा मास्टर ऑफ इंटरनेशनल अफेयर, मास्टर ऑफ फिलॉसफी इन डिफेंस एडं स्ट्रेटेजी की डिग्रीयां प्राप्त की हैं।
कुख्यात डकैत निर्भत गुज्जर का किया था एनकाउंटर
आईपीएस अखिल कुमार गाजियाबाद, अलीगढ़, गाजीपुरस देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा, अमरोहा समेत कई जिलों में एसपी रह चुके हैं। साल 2005 में इटावा तैनाती के दौरान अखिल की कुख्यात डकैत निर्भय गुर्जर से मुठभेड़ हुई थी। चंबल के पास जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। निर्भय पर 200 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज थे। निर्भय का गुट फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में भी सक्रिय रहता था। मुठभेड़ में अखिल कुमार ने डाकू निर्भर का एनकाउंटर किया था।
यह भी पढ़ें: हाईटेक और लग्जरी सुविधाएं, 1000 करोड़ रुपये की लागत… ये सरकारी बिल्डिंग है! जानें कर्तव्य भवन की खासियत
बिहार के हैं मूल निवासी
आईपीएस अखिल कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनका जन्मस्थान बेगूसराय है। उनका जन्म 1 जनवरी 1972 को हुआ था। अखिल के पिता का नाम जितेंद्र प्रसाद है।
पहले भी केंद्र में हो चुकी है तैनाती
अखिल कुमार कानपुर से अब दिल्ली का सफर तय करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है, पहले भी आईपीएस अखिल कुमार केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2010 में अखिल कुमार डीआईजी मेरठ के पद पर रहे। वहीं से वह केंद्र में बुला लिए गए। विदेश और जल संसाधन मंत्रालय में सेवा देने के बाद अखिल की फिर यूपी वापसी हुई। यहां कई पदों पर सेवाएं देने के बाद एक बार फिर अखिल दिल्ली में तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्रर बने IPS सतीश गोलचा, सीएम पर हमले के बाद हटाए गए एसबीके सिंह
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
36 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines