हाईटेक और लग्जरी सुविधाएं, 1000 करोड़ रुपये की लागत… ये सरकारी बिल्डिंग है! जानें कर्तव्य भवन की खासियत

पीएम मोदी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बने कर्तव्य भवन का उद्घाटन 6 अगस्त को करने जा रहे हैं। कर्तव्य भवन में एक तरह से सरकारी कामकाज को नया इनोवेशन मिलेगा। चलिए जान लेते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल….

Kartavya Bhavan

पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर बने कर्तव्य भवन का 6 अगस्त को उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन के उद्घाटन का ऐलान हो गया है। यह सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की दिशा में एक जरूरी कदम है। इससे गवर्नमेंट ऑफिसों को एक नया रूप मिलेगा। कर्तव्य भवन में गृह मंत्रालय, MSME,विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, पर्सनल और ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, चीफ साइंटिस्ट एडवाइजर जैसे ऑफिस होंगे। पुराने भवनों को शिफ्ट किया जाएगा। इस बिल्डिंग को बनाने में टोटल 971 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

क्या है इसकी खासियतें

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत पुरानी बिल्डिंग्स का रेनोवेशन किया जा रहा है, जिसमें नया संसद भवन, नए सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स और पीएम-प्रेसिडेंट ऑफिस की नई बिल्डिंग्स शामिल हैं। कर्तव्य भवन में सीटिंग अरेंजमेंट, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल कम्युनिकेशन सुविधाएं और सेफली फाइलिंग सिस्टम्स जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। ये नई इमारतें ग्रीन टेक्नोलॉजी से बनी हैं। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत जितना भी सरकारी कामकाज है, अब वो पूरी तरह डिजिटल में बदल जाएगा। लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस हाईटेक गवर्नमेंट बिल्डिंग में न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं हैं, बल्कि बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम और CCTV जैसी टेक्निक भी शामिल हैं।

कौन-कौन कहां हो रहा है शिफ्ट?

कर्तव्य भवन 3 में 2 बेसमेंट और 6 बिल्डिंग्स शामिल हैं। इसमें कई पुराने मंत्रालयों को एक जगह शिफ्ट करेंगे, जैसे– शास्त्री बिल्डिंग, एग्रीकल्चर बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग और इंडस्ट्रियल बिल्डिंग के मंत्रालय को अलग से जगह दी जाएगी। कर्तव्य भवन में फर्स्ट फ्लोर पर पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, पर्सनल मंत्रालय को शिफ्ट करेंगे। सेकेंड फ्लोर पर ग्रामीण विकास और एमएसएमई मंत्रालय होगा। थर्ड फ्लोर पर विदेश मंत्रालय और प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर को शिफ्ट करेंगे। वहीं, फोर्थ फ्लोर पर रूम नंबर 34000 से लेकर 34119 तक मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स को मिला है। फिफ्थ फ्लोर पर रूम नंबर 35000 से 35109 तक के कमरे भी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स को ही मिले हैं। छठे फ्लोर पर आईबी का डिपार्टमेंट रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ