पहले साइंटिस्ट, फिर IFS अफसर… कौन हैं PM मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी निधि तिवारी?

Who is Nidhi Tiwari IFS: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक रहीं निधि तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी कार्यरत हैं. जानिए BARC की नौकरी छोड़कर UPSC क्रैक करने और PMO तक पहुंचने का उनका शानदार सफर.

Nidhi Tiwari IFS, PM Modi Private Secretary,

Who is Nidhi Tiwari IFS: भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत है. पिछले साल मार्च में निधि तिवारी को यह अहम जिम्मेदारी मिली थीं. इस पद को संभालने से पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया. विदेश नीति, परमाणु ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए अब उन्हें PM मोदी के निजी सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. BARC में वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निधि तिवारी की यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायक है.

विज्ञापन

निधि तिवारी का फैमिली बैकग्राउंड

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पली-बढ़ीं निधि तिवारी पढ़ाई में शुरुआत से ही अव्वल रहीं. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक (M.Sc) की पढ़ाई पूरी की, जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला. इसके बाद उनका चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में बतौर वैज्ञानिक हुआ. हालांकि, देश सेवा का बड़ा सपना लेकर उन्होंने साल 2008 में वैज्ञानिक के पद से इस्तीफा दे दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

विज्ञापन

कमर्शियल टैक्स अफसर से IFS तक का सफर

तैयारी के दौरान निधि तिवारी ने वाराणसी में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर भी काम किया. नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चुनी गईं. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी का ‘अम्बेसडर बिमल सान्याल मेमोरियल मेडल’ भी मिला.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय और PMO में अहम जिम्मेदारियां

IFS अधिकारी बनने के बाद निधि तिवारी ने विदेश मंत्रालय के निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में काम किया. नवंबर 2022 में वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अंडर सेक्रेटरी के रूप में शामिल हुईं और जनवरी 2023 में डिप्टी सेक्रेटरी बनीं. PMO में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के नेतृत्व वाले विदेश और सुरक्षा वर्टिकल में महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मामलों और भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ