वायुसेना के बेड़े में जल्द शामिल होंगे 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, रक्षा मंत्रालय ने निकाला ₹1 लाख करोड़ का टेंडर

भारतीय वायुसेना के बेड़े में फिलहाल 12 C-130J Super Hercules विमान हैं. इसके अलावा, वायुसेना Airbus के साथ C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को बेड़े में शामिल करने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक 70 C-295 विमान को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा.

indian air force.jpg

भविस्य के युद्ध को देखते हुए इंडियन एयरफोर्स अपने सभी कार्गो विमानों को एक साथ बदलने जा रही है. भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से 1 लाख करोड़ की कीमत वाली 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगी. कार्गो विमानों की जल्द से जल्द वायुसेना की बेड़े में शामिल किया जाए इसके लिए टेंडर निकाला गया है. इस टेंडर को पाने के लिए कई भारतीय कम्पनियां मैदान में हैं. HAL, टाटा और महिंद्रा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है.

विज्ञापन

देश की डिफेंस सेक्टर में महिंद्रा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है क्योंकि महिंद्रा ने ब्राजील की बडी डिफेंस कंपनी में शुमार एम्ब्राएर को अपना पार्टनर बनाया है. सूत्र यह भी बता रहे है कि महिंद्रा डिफेंस इसी ब्राजील की कंपनी के साथ मिलकर C-390 ट्रांसपोर्ट विमान को खरीदने के लिए भारतीय रक्षा मंत्रालय से अनुरोध कर रहा है. क्योंकि इस विमान का इस्तेमाल इंडियन एयरफोर्स अपने कई अभियानों के लिए करते आ रही है.

विज्ञापन

महिंद्रा डिफेंस को मात देते हुए टाटा की डिफेंस कंपन ने लॉकहीड मार्टिन को अपना साझेदार बनाया है. आपको बता दें कि टाटा डिफेंस भी भारतीय रक्षा मंत्रालय को C-130 विमान बेचना चाहती है. भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन एयरफोर्स के लिए जो 60 मल्टीरोल विमान को खरीदना है, उसमें 20 विमान पूरी तैयार कंडीसन में कंपनी से खरीदे जाएंगे. बाकी बचे हुए 40 विमान का निर्माण स्वदेशी तरीके से किया जाएगा.

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के बेड़े में फिलहाल 12 C-130J Super Hercules विमान हैं. इसके अलावा, वायुसेना Airbus के साथ C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को बेड़े में शामिल करने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक 70 C-295 विमान को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा. इंडियन एयरफोर्स पुराने हॉक ट्रेनर विमानों को अपने बेड़े से हटाकर नई विमान को शामिल करने के साथ ही 100 ट्रेनर विमानों को शामिल किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ