Lakhbir Singh Rode: खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत हो गई। लखबीर सिंह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का मुख्य सरगना था। यह खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। जानकारी के अनुसार लखबीर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
लखबीर पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने का काम करता था। इसके अलावा वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में आरडीएक्स भेजता था। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में उसके कई ठिकाने थे। वह पाकिस्तान में लाहौर, हाउस नंबर 20, डिफेंस काॅलोनी और पीआईए काॅलोनी में रहता था।
पंजाब के मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला लखबीर सिंह दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा था। इसके बाद उसने पाकिस्तान को ठिकाना बनाया था। वहीं लखबीर का परिवार कनाडा में रहता है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता था।
आईएसआई का सहयोगी था
भारतीय खुफिया एजेंसी की मानें तो पंजाब से फरार होकर पाकिस्तान में बैठे कई खालिस्तानी आतंकी अभी आईएसआई के लिए काम करते हैं। इसमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल के वधावा सिंह, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह नीटा, खालिस्तान कंमाडो फोर्स का परमजीत सिंह पंजवड़ शामिल हैं। ये सभी आईएसआई के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रचने का काम करते हैं। हालांकि इसमें से परमजीत सिंह और लखबीर सिंह की मौत हो चुकी हैं।
यह भी पढे़ंः ड्रेनेज के लिए 31 छोटी-4 बड़ी नहरें, 3 नदियां, फिर भी चैन्नई में बाढ़ क्यों?
टिफिन बम एक्सपर्ट था लखबीर
एनआईए की मानें तो लखबीर का एकमात्र मकसद पंजाब में दहशत फैलाना था। उसने आईएसआई के जरिये पंजाब में 200 युवकों के स्लीपर सेल का ऐसा नेटवर्क तैयार कर लिया था जो उसके कहे अनुसार आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान को 20 आतंकियों की लिस्ट सौंपी थीं। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तान को भारत को सौंपना था। इसमें लखबीर का नाम भी शामिल था। रोडे पर आरोप है कि उसने लोकल गैंगस्टर्स की मदद से भारत में कई हमले कराए।
इस साल एनआईए ने लखबीर सिंह की मोगा स्थित एक जमीन को जब्त किया था। 15 सितंबर 2021 को पंजाब के फाजिल्का में एक टिफिन बम में ब्लास्ट हुआ था। जांच एजेंसियों की माने तो इस हमले के पीछे रोडे का हाथ था। इसके अलावा वह टिफिन बम का भी एक्सपर्ट था। एनआईए ने साल 2021 से 2023 के बीच हुई कई आतंकी घटनाओं में उसका हाथ बताया था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines