कौन हैं फ्रांसेस्का ओरसिनी, जिनकी एंट्री पर भारत ने लगाया बैन? मार्च में भी प्रवेश पर लगी थी रोक

मशहूर हिंदी विदुषी और SOAS की प्रोफेसर फ्रांसेस्का ओरसिनी को दिल्ली एयरपोर्ट पर वीजा उल्लंघन के आरोप में रोक दिया गया. जानिए इनके बारे में, यह कौन हैं और क्यों आ रही थी भारत.

Francesca Orsini

हिंदी साहित्य की मशहूर ख्यातिप्राप्त स्कॉलर फ्रांसेस्का ओरसिनी को दिल्ली के एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. उनके पासपोर्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और ऐसा उनके साथ इस साल दूसरी बार हो रहा है. उन पर भारतीय अधिकारियों द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके पर्यटन वीजा की शर्तों का उल्लंघन हुआ है. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

कौन हैं फ्रांसेस्का ओरसिनी?

फ्रांसेस्का ओरसिनी एक प्रतिष्ठित हिंदी विदुषी और लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) की प्रोफेसर एमेरिटा हैं. वे मूल रूप से इटली की निवासी हैं. उन्होंने हिंदी, उर्दू और मध्यकालीन साहित्य पर गहन शोध किया है.

फ्रांसेस्का ने दो पुस्तकें ‘The Hindi Public Sphere 1920–1940: Language and Literature in the Age of Nationalism’ भी लिखी थी जिन्हें विशेष रूप से सराहा गया है. वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हिंदी, आगरा से पढ़ाई कर चुकी हैं.

दिवाली के दिन रोका गया

फ्रांसेस्का को 20 अक्टूबर 2025 यानी सोमवार को उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत में प्रवेश से रोक दिया गया और उन्हें हांगकांग से लौटते समय वापस भेज दिया गया था. उनके पास पांच साल का वैध ई-वीजा था फिर भी अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया था.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई उनके पिछले दौरे के दौरान वीजा शर्तों के उल्लंघन के कारण भी की गई थी जिसके चलते मार्च 2025 से उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया था. हालांकि, इस पर ओरसिनी का भी बयान आया है और उनका कहना है कि उन्हें अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है.

दोस्तों से मिलने आई थी ओरसिनी

ओरसिनी ने अपनी यात्रा का कारण दोस्तों से मिलने की योजना बताई थी. दरअसल, उनके मित्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं जिनसे वे लंबे समय बाद मिलने आ रही थीं. उनका कहना था कि वे भारत से पिछले चार दशकों से अधिक समय से जुड़ी हुई है. उन्होंने कई भारतीय विद्वानों के मार्गदर्शन में काम किया और अनेकों ग्रंथों के अनुवाद भी किए हैं. इस बार की यात्रा भी किसी शोध से संबंधित थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ