'जनता उन्हें जानती है… वह कुछ भी…' तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी के वादे पर बोले JDU नेता संजय झा

Bihar Elections: राजद नेता तेजस्वी यादव के हर घर में सरकारी नौकरी के वादे पर मंगलवार को JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा कि ‘आप दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विशेषज्ञों को बुला लीजिए. उनसे समझिए की इनके वादे का क्या राज है?.

Bihar Elections 2025, Bihar Elections, Grand Alliance, Sanjay Jha, Shashi Bhushan Singh, VIP, RJD, Supaul Assembly seat, Nitish Kumar, RJD, Lalu Yadav, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, नीतीश कुमार, शशि भूषण सिंह, वीआईपी, राजद, सुगौली विधान सभा सीट, संजय झा

संजय झा

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तरफ से तरह-तरह के वादे किए जा रहें हैं और नेता एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहें हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव के हर घर में सरकारी नौकरी के वादे पर मंगलवार को JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा कि ‘आप दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विशेषज्ञों को बुला लीजिए. उनसे समझिए की इनके वादे का क्या राज है?. जनता उन्हें जानती है. वह कुछ भी कह सकते हैं. इन वादों का जनता पर कोई असर नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि वह कुछ भी कहकर सत्ता में आना चाहते हैं.

विज्ञापन

पूरा NDA एक साथ है

वहीं JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि ‘पूरा NDA एकसाथ है. हमें पता है कि अगले 5 साल में बिहार को कहां ले जाना है. अगर नीतीश कुमार ने कहा है कि 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे, तो इसे पूरा करना है और लोगों (महागठबंधन) को न समस्या का पता है न बिहार से कुछ लेना देना है.’

विज्ञापन

दोबारा सत्ता नहीं मिलेगी

इसके अलावा JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि ‘यही लोग (RJD) बिहार में 15 साल सरकार चलाए. उनका ट्रैक रिकॉर्ड देश और बिहार की जनता जानती है. इस जीवन में दोबारा सत्ता नहीं मिलेगी. उन लोगों को, क्योंकि लोग उन्हें पहचानते हैं.’ वह कुछ भी कह सकते हैं. इन वादों का जनता पर कोई असर नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि वह कुछ भी कहकर सत्ता में आना चाहते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ