'राहुल गांधी का बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं' प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Prashant Kishor on Rahul Gandhi: प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा उनका बिहार की राजनीति, विकास और समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उनसे चिंतित नहीं होना चाहिए, वो सिर्फ चुनाव के समय यहां आएंगे और फिर दिल्ली में रहेंगे.

rahul gandhi and prashant kishor

Prashant Kishor on Rahul Gandhi: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल केवल कुछ सीटों के लिए राजद के साथ है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल आज या कल बिहार में आएंगे, कुछ रैलियां करेंगे और फिर वापिस दिल्ली चले जाएंगे और वहां रहेंगे.

विज्ञापन

इतने से ही उनके लिए बिहार की कहानी खत्म हो जाएगी

प्रशांत ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी राजद पर सिर्फ कुछ सीटों के लिए ही दबाव बना रहे हैं. उनका बिहार के लोगों के विकास, उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल जल्द बिहार के दौरे पर आएंगे, कुछ रैलियां करेंगे और इसके साथ-साथ कांग्रेस सांसद के लिए बिहार की योग्यता खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

प्रशांत किशोर बोले- इसके बाद अगर उन्हें कुछ सीटें मिलेंगी तो उसके बाद वे दिल्ली में रहेंगे. वो सिर्फ चुनाव के समय आएंगे और रैलियां करेंगे, उसके बाद उनकी कहानी खत्म हो जाएगी.

बिहार के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं

पीके ने बोला बिहार के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी जैसे नेताओं से चिंतित होने की जरूरत नहीं है. ये लोग चुनाव के समय राज्य में आते हैं, लोगों को गुमराह करते हैं, उनके वोट लेते हैं और चले जाते हैं.

विज्ञापन

ये लोग चुनाव के समय आते हैं, दिखावा करते हैं और बड़ी-बड़ी बाते करते हैं. इसके बाद बिहार के लोगों को अगले पांच साल तक कष्ट झेलना पड़ता है. यहां के बच्चों को मजदूरी करनी पड़ती है और बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ