कौन है हैप्पी शर्मा? सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी, पुलिस में मचा हड़कंप

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और हंगामा करने के मामले में दूसरे आरोपी हैप्पी शर्मा का नाम सामने आया है. बुलंदशहर का रहने वाला हैप्पी अपने साथी सुमित के साथ क्रेटा कार से दिल्ली पहुंचा था. जानिए कौन है हैप्पी शर्मा और क्या है उसकी पूरी कहानी.

who is happy sharma, Attack on Pappu Yadav, Sumit Ghaziabad, Delhi Police, Pappu Yadav's residence, Tilak Marg Police Station

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हुई घटना में अब दूसरे आरोपी की पहचान भी सामने आ गई है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी सुमित के साथ आया दूसरा शख्स हैप्पी शर्मा है. पुलिस अब हैप्पी शर्मा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, हैप्पी शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है. वह अपने साथी सुमित सहपानी के साथ दिल्ली आया था. दोनों अपनी क्रेटा कार से दिल्ली पहुंचे थे. शुरुआत में दोनों ने दिल्ली में कार ठीक कराने की बात कही, लेकिन इसके बाद इंटरनेट पर गूगल सर्च करके सांसद पप्पू यादव के आवास का पता निकाला और वहां पहुंच गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर कार में मुस्तैद था हैप्पी

घटना के समय मुख्य आरोपी सुमित सहपानी सांसद से मिलने के बहाने उनके घर के अंदर दाखिल हुआ और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसने पप्पू यादव पर जूता फेंककर हमला कर दिया. वहीं, हैप्पी शर्मा बाहर गाड़ी में ही मौजूद था. हंगामा होने और सुमित के पकड़े जाने के बाद हैप्पी शर्मा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

विज्ञापन

पुलिस कर रही है तलाश

सांसद पप्पू यादव का आरोप है कि ये लोग किसी बड़ी साजिश के तहत उनकी हत्या करने के इरादे से आए थे और सुमित के पास से चाकू भी मिला है. हालांकि, दिल्ली पुलिस के तिलक मार्ग थाने की टीम सुमित से पूछताछ करने के साथ-साथ हैप्पी शर्मा की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हैप्पी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और इस हमले के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ