---विज्ञापन---

कौन है वो शख्स, जिसने पप्पू यादव पर किया हमला? आखिर क्या थी नाराज़गी की वजह

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की. अब सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सांसद पर हमला करने वाला व्यक्ति कौन है और आखिर उसने ऐसा क्यों किया.

---विज्ञापन---

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि समय रहते उनके समर्थकों ने बीच बचाव किया और सांसद को कुछ नहीं हुआ. पप्पू यादव का कहना है कि उन्हें जान से मारने की साज़िश रची गई थी, इसीलिए वो व्यक्ति अपने साथ चाकू भी लाया था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सांसद पर हमला करने वाला व्यक्ति कौन है और आखिर उसने ऐसा क्यों किया.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे चाकू मारने आया हमलावर…’, दिल्ली में पप्पू यादव की PC के दौरान हंगामा

---विज्ञापन---

कौन हैं हमलावर?

पप्पू यादव पर हमला करने वाले शख्स का नाम सुमित सहपानी है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है. 34 साल का सुमित फिलहाल गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहता है. वो लोहे का काम करता है और उसका किसी तरह का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. दूसरे शख्स का नाम हैप्पी है. जब सुमित ने पप्पू यादव पर जूता फेंका, तब वो उनके घर के बाहर गाड़ी में बैठा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि दोनों आज बुलंदशहर से दिल्ली गाड़ी ठीक करवाने के लिए आए थे. सुमित पप्पू यादव से इसलिए नाराज़ था, क्योंकि उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कथित ड्रामा किया.

पप्पू यादव ने क्या कहा?

हमले के बाद पप्पू यादव ने कहा- ”मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं. मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं. मैं डरूंगा नहीं. अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो आकर मार दे.” उन्होंने कहा- ”हमने हमलावरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. मुझे मारने की साज़िश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया.” पप्पू यादव ने कहा- ”कई बाबा मुझे जलाने-मारने की बात कर रहे हैं. अगर आज वहां पर इतने लोग मौजूद नहीं होते तो मैं खत्म हो जाता. कल रात ही मेरे परिजनों को भी परेशान किया गया है.”

---विज्ञापन---

First published on: Aug 02, 2026 09:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola