Charles Sobhraj: 19 साल बाद सलाखों से बाहर आएगा 'बिकिनी किलर', एक के बाद एक ताबड़तोड़ की थी हत्याएं

charles sobhraj

charles sobhraj

विज्ञापन

Charles Sobhraj: भेष बदलने में एक्सपर्ट और ‘बिकिनी किलर’ के नाम से पहचाने जाने वाला Charles Sobhraj 19 साल बाद जेल में रहने के बाद अब रिहा होगा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई का आर्डर दिया है। आदेश में रिहाई के 15 दिनों के अंदर उसके डिपोर्टेशन का भी निर्देश दिया गया है।

और पढ़िए – आठ नाबालिग लड़कियों ने मिलकर 59 साल के अधेड़ को चाकू गोदकर मार डाला, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक Charles Sobhraj साल 2003 से जेल में है। सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने बिकिनी किलर को रिहा करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने कहा, शोभराज द्वारा जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि वह वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद है।

यह मामले हैं दर्ज

Charles Sobhraj पर 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक 70 के दशक में Charles पर भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में 20 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप लगे थे। अपने लुक्स और पर्सनेलिटी के चलते सुर्खियों में रहने वाले Charles ने साउथ-ईस्ट एश‍िया में 12 पर्यटकों की हत्या की थी। यह हत्याएं पानी में डूबाकर, गला घोंटकर, चाकू गोदकर और जिंदा जलाकर की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ