कौन हैं बाबुन बनर्जी, ममता बनर्जी ने अपने भाई से क्यों खत्म किए रिश्ते?

Who is Babun Banerjee Mamata Banerjee Brother: ममता बनर्जी ने अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी से रिश्ते खत्म कर लिए हैं। उनका कहना है कि वह जहां जाना चाहता है, चला जाए। बाबुन के बीजेपी में जाने की चर्चा है। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है।

Babun Banerjee Mamata Banerjee

Babun Banerjee Mamata Banerjee

Who is Babun Banerjee Mamata Banerjee Brother: लोकसभा चुनाव से पहले जहां कई नेता इधर-उधर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पार्टियों में अंदरूनी फूट भी सामने आ रही है। अब इसकी आंच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर तक भी पहुंच गई है। ममता बनर्जी के अपने भाई बाबुन बनर्जी से रिश्ते खत्म कर लिए हैं। आइए जानते हैं कि बाबुन बनर्जी कौन हैं और आखिर क्या वजह रही कि लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को अपने भाई से रिश्ते खत्म करने पड़े।

कौन हैं बाबुन बनर्जी? 

बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मे बाबुन बनर्जी ममता बनर्जी के छोटे भाई हैं। वह टीएमसी के नेता और हावड़ा सीट से दो बार लोकसभा सांसद हैं। बाबुन पूर्व फुटबॉलर और अर्जुन पुरस्कार विजेता रह चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी की है। इससे पहले बाबुन बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी और टीएमसी स्पोर्ट्स सेल के चीफ पेट्रन रह चुके हैं।

खेल जगत में जाना-पहचाना नाम रहे बाबुन उर्फ ​​स्वपन बनर्जी को 2016 में बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव बनाया गया था। बाबुन मोहन बागान एथलेटिक क्लब के फुटबॉल सचिव भी हैं। बाबुन बनर्जी के बीजेपी में भी जाने की अटकलें हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी का दामन थामने की बात को नकार दिया है।

ममता बनर्जी ने क्यों खत्म किए रिश्ते? 

दरअसल, बाबुन ने हावड़ा लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बाबुन ने प्रसून बनर्जी पर अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हावड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के चयन से मैं खुश नहीं हूं। प्रसून बनर्जी सही विकल्प नहीं हैं। ऐसे कई बेहतर उम्मीदवार थे, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

”मैं उन्हें परिवार का सदस्य नहीं मानती”

हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक दीदी हैं, मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। हालांकि ममता बनर्जी ने बाबुन की बगावत के बाद उनसे रिश्ते खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा- मैं किसी भी भाई-भतीजावाद में शामिल नहीं रहूंगी। कुछ लोग लालची हो जाते हैं। मैं उन्हें परिवार का सदस्य नहीं मानती। उनके साथ मेरा नाम इस्तेमाल न करें। वह जहां जाना चाहे, वहां जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ