हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फुटबॉल प्लेयर, फोटोग्राफर… मिलिए रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग से, जल्द बनेंगी प्रियंका गांधी के घर की बहू

सूत्रों के मुताबिक, अवीवा बेग और रेहान वाड्रा पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे. उन्होंने अब बेहद प्राइवेट समारोह में एक दूसरे से सगाई कर ली.

विज्ञापन
अवीवा बेग का परिवार दिल्ली में ही रहता है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरों ने हलचल तेज कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त रहे रेहान और अवीवा अब एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दोनों लोग पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे. रेहान ने हाल ही अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों परिवारों ने रेहान और अवीवा के रिश्ते को मंजूरी दे दी. इसके बाद बेहद प्राइवेट समारोह में दोनों ने सगाई की. सगाई में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे. हालांकि, अभी तक शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की. इसके बाद ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, अवीवा भी एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. अवीवा नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं.

अवीवा बेग लाइमलाइट से दूर रहती हैं. अवीवा बेग का परिवार दिल्ली में ही रहता है. दोनों परिवार के करीबी रिश्ते भी बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

अवीवा Atelier 11 नाम की फ़ोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की को-फ़ाउंडर हैं. यह कंपनी पूरे भारत में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है.अवीवा ने मीडिया और कम्युनिकेशन में अलग-अलग रोल में काम किया है. वह PlusRymn में एक फ़्रीलांस प्रोड्यूसर हैं. इसके अलावा PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी हैं. Art Chain India में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने Verve Magazine India और Creative IMAGE Magazine में भी इंटर्नशिप पूरी की है.

अवीवा के पिता इमरान बेग एक बिज़नेसमैन हैं. उनकी शादी नंदिता बेग से हुई है, जो एक जानी-मानी इंटीरियर डिज़ाइनर हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रियंका गांधी की करीबी और पुरानी दोस्त हैं.

विज्ञापन

कौन है रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा ने देहरादून के ‘द दून स्कूल’ से पढ़ाई की है, यह वही स्कूल है जहां राजीव गांधी और राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी. इसके बाद वह राजनीति में उच्च शिक्षा के लिए लंदन के ‘स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज’ चले गए. रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं. वह दस साल की उम्र से ही अपने कैमरे के लेंस के जरिए दुनिया को कैद कर रहे हैं. उनके पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी है.

2021 में, जूनियर वाड्रा ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो एग्जीबिशन ‘डार्क परसेप्शन’ लगाई थी. रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा को भी फोटोग्राफी का शौक है. जिसकी वजह से फोटोग्राफी रेहान का बचपन का जुनून रहा है. रेहान के नाना, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी से प्यार था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola