WHO का बड़ा ऐलान- अब COVID 19 नहीं है वैश्विक महामारी
Edited By Amit Kasana

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19
Edited By Amit Kasana

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19
Covid 19: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसस ने कहा, ” कल इमरजेंसी कमेटी की 15 वीं बार बैठक हुई। इसमें मुझसे कहा गया है कि मैं दुनिया में कोविड-19 के वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से बाहर होने का ऐलान कर दूं। मैंने उनकी सलाह मान ली है। ”
डब्लयूएचओ ने कहा कि कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रह गया है। डब्लूयएचओ ने बताया कि 30 जनवरी 2020 को कोविड को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था। हालांकि WHO ने साफ किया है कोरोना अभी भी ग्लोबल हेल्थ के लिए खतरा बना हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 3,611 नए मामले सामने आए हैं। जबकि यह आंकड़ा गुरुवार को 3,962 था। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 36,244 से घटकर 33,232 रह गए हैं। डब्लूयएचओ ने कहा कि कोरोना का इतना बड़ा असर हुआ कि स्कूल से लेकर ऑफिस तक बंद रहे। कई लोग इस दौरान तनाव और चिंता से गुजरे। इसने विश्व की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: