नए साल में नितिन नबीन को मिल गया नया घर, BJP कार्यकारी अध्यक्ष का अब ये होगा आशियाना

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नए साल में दिल्ली में शिफ्ट होने वाले हैं. उनके नए घर का रेनोवेशन शुरू हो चुका है, अब कहां होगा उनका नया आशियाना, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Nitin Nabin New home

Credit: Social Media

विज्ञापन

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नए साल में नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. अब वो दिल्ली में ही अपना आशियाना बसाएंगे. सूत्रों के मुताबिक राजधानी के सुनेहरी बाग रोड पर बंगला नंबर 9 उनका नया ठिकाना होगा, लुटियन जोन में केंद्र सरकार ने उन्हें ये आवास दिया है. बंगले में रेनोवेशन का काम जारी है, माना जा रहा है कि मकर सक्रांति के तुरंत बाद ही नितिन नबीन वहां शिफ्ट हो जाएंगे. बीजेपी नितिन नबीन के लिए ऐसे बंगले की तलाश कर रही है जो गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आसपास में हो. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बंगला भी नितिन नबीन के घर के पास में ही है.

ये भी पढ़ें: BJP ने क्यों खेला बिहार के मंत्री नितिन नबीन पर दांव? कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या है ‘रणनीति’

Advertisment

BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

माना जा रहा है कि नितिन नबीन के दिल्ली शिफ्ट होते ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. देश के 29 राज्यों में बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में नोमिनेशन फॉर्म जमा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 18 से 20 जनवरी तक पूरा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक 20 जनवरी को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है. नेशनल काउंसिल के सदस्य भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए फॉर्म सबमिट करेंगे. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी नेशनल काउंसिल के मेंबर हैं. बीजेपी के चीफ इलेक्शन ऑफिसप लक्ष्मण नोमिनेशन की पूरी जांच के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करेंगे.

3 साल का होगा कार्यकाल

नितिन नबीन बिना किसी विरोध के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं. आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है. जिसके मुताबिक नितिन नबीन जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक ये कार्यभार संभालेंगे. 2029 में लोकसभा चुनाव भी होंगे, ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन नबीन को 6 महीने का एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ