Delhi Polling Station for Voting: आखिरकार वो घड़ी आ गई जब लोकसभा चुनाव 2024 की गूंज राजधानी दिल्ली में भी सुनाई देने वाली है। दिल्ली में कल मतदान होगा। पूरी दिल्ली में कई पोलिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, जहां मतदाता अपना वोट दे सकेंगे। हालांकि इस दौरान कई मतदाता अपने पोलिंग बूथ को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वो किस पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डालने जाएं? इसी कन्फ्यूजन में मतदाताओं को एक पोलिंग बूथ से दूसरे पोलिंग बूथ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान स्टेप्स के बारे में जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं।
मतदान केंद्र कैसे पता करें
वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाकर आप अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें। अब इस ऐप में अपना 10 अंकों का EPIC नंबर डालें। ये नंबर आपकी वोटर आईडी पर लिखा रहता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस मतदान केंद्र की वोटिंग लिस्ट में आपका नाम मौजूद है। उसी मतदान केंद्र में आप वोट दे सकेंगे।
बूथ की लोकेशन पता करें
1. मतदान केंद्र की लोकेशन पता लगाने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ceodelhi.gov.in पर जाएं।
2. अब आपको Know Your Polling Station का ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
3. अब दिल्ली के अंदर मौजूद 70 पोलिंग स्टेशन की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में से अपने एरिया के पोलिंग स्टेशन पर क्लिक करें।
4. इससे आपको एक पीडीएफ फाइल मिलेगी। जिसमें बूथ से जुड़ी सारी जानकारी मौजूद रहेगी।
5. इस पीडीएफ में आप अपने बूथ की लोकेशन भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको बूथ ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
49 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines