धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया. लेकिन अभिजीत दिपके घर नहीं पहुंचे हैं, इसलिए उनके परिवार को चिंता हो रही है. पहले अभिजीत की बहन ने अपने भाई की जान को खतरा बताते हुए उनके लिए सुरक्षा की मांग की थी. वहीं अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिजीत दीपके को सुरक्षा देने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है तो अभिजीत दीपके कहां हैं?
अभिजीत दीपके के परिवार से मिले संजय शिरसाट
महाराष्ट्र की औरंगाबाद विधानसभा सीट से शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने छत्रपति संभाजीनगर जाकर अभिजीत दीपके के परिजनों से मुलाकात की. दीपके के परिवार से मिलने के बाद संजय ने संवाददाताओं से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके का आंदोलन सफल हुआ. युवाओं की जीत हुई और धर्मेंद्र प्रधान को अपना पद छोड़ना पड़ा. करीब 36 दिन नीट पेपर लीक के विरोध में अभिजीत दीपके हजारों युवाओं के साथ जंतर-मंतर दिल्ली में धरने पर बैठ रहा.
अभिजीत दीपके के लिए परिवार ने मांगी सुरक्षा
संजय शिरसाट ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब खत्म हो गया है, लेकिन अभिजीत दीपके अब तक घर नहीं आया है. उसके माता-पिता उसके लिए चिंतित हैं. उनका कहना है कि अभिजीत दीपके को पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए. हालांकि अभिजीत को टाइफाइड हो गया है, इसलिए वह अभी घर नहीं आ पा रहा है, लेकिन उसके माता-पिता को उसकी जान को खतरा होने का संदेह है, इसलिए उन्होंने उसे सुरक्षा देने की मांग की है, ताकि उनका बेटा सुरक्षित रहे.
मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की भी तैयारी
मंत्री शिरसाट ने कहा कि अभिजीत के लिए उनके माता-पिता परेशान हैं. हर माता-पिता की तरह वे भी चाहते हैं कि उनका बच्चा सुरक्षित रहे. इसलिए उनका कहना है कि अभिजीत के महाराष्ट्र पहुंचने पर उसे सुरक्षा दी जानी चाहिए. मैं भी एक पिता होने के नाते यही चाहता हूं और इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा. पहले अभिजीत के परिवार से नहीं मिल पाया था, क्योंकि पहले उन्हें राजनीति के नजरिए से नहीं देखा जाता था. वह दीपके के परिवार को पिछले 25 साल से जानते हैं और वे कई बार अभिजीत मिल चुके हैं. उसके परिवार से भी मिलते रहे हैं और अब भी फैमिली फ्रेंड के नाते मिला हूं.
अभिजीत दीपके को अमेरिका में मिली थी नौकरी
मंत्री शिरसाट ने बताया कि अभिजीत दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और अमेरिका में उन्हें नौकरी भी मिल गई थी. इस बीच अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी बना ली, लेकिन उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह राजनीति छोड़कर नौकरी करे, लेकिन अभिजीत देशभर के छात्रों के लिए कुछ करना चाहता है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines