CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके की पहली सुबह कैसी रही? वीडियो जारी करके बताया, जानें क्या कहा

CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके की पहली सुबह कैसी रही? वीडियो जारी करके बताया, जानें क्या कहा

abhijeet dipke

अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके युवाओं का साथ देने के लिए आभार जताया.

25 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद 26 जुलाई को अभिजीत दीपके ने नया वीडियो जारी किया और बताया कि आंदोलन के बाद उनकी पहली सुबह कैसी रही? अभिजीत ने कॉकरोच इज बैक नामक X हैंडल पर आज रविवार की सुबह एक वीडियो जारी किया और युवाओं-छात्रों का धन्यवाद किया. उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने जंतर-मंतर से संसद तक चले CJP के आंदोलन में साथ दिया.

विज्ञापन

सहयोगियों और आलोचकों का जताया आभार

अभिजीत दीपके ने वीडियो में कहा कि मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके सहयोग से आंदोलन सफल हुआ और जीत सुनिश्चत हुई. उन सभी आलोचकों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने उन्हें बेहतर बनने में मदद की, आंदोलन को मजबूत बनाने की राह दिखाई. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले कैंपेन के वादे को पूरा करने में सहयोग किया. मुझे टाइफाइड हो गया है, इसलिए फीवर है तो अभी आराम करुंगा, इसके बाद जल्दी ही आप लोगों के बीच आऊंगा.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने धन्यवाद करते हुए ये कहा

अभिजीत दीपके ने वीडियो में कहा कि 27 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा था. कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या और कैसे करोगे, इतने लोगों को कैसे मैनेज कर रहे हैं. लेकिन युवाओं ने पूरा साथ दिया, सब कुछ खुद मैनेज किया, मिलजुल कर आंदोलन चलाया, पुलिस के सामने भी डटे रहे और पूरा समर्थन दिया. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने के बाद शाम को शांति से अपने-अपने घर चले गए. उस समय वे लोगों का धन्यवाद नहीं कर पाए थे. लेकिन आज सुबह उठकर सबसे पहले धन्यवाद करता हूं. लंबे समय बाद आराम से उठा हूं, दिनभर की कोई प्लानिंग नहीं करनी पड़ी. सोनम वांगचुक सर से भी वीडियो कॉल पर बात हुई थी. वे अब बिल्कुल ठीक हैं और वे ही इस आंदोलन की सबसे प्रमुख कड़ी थे.

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म हुआ

बता दें कि शनिवार दोपहर को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शाम तक कॉकरोज जनता पार्टी का प्रोटेस्ट खत्म हो गया. रात होते-होते जंतर-मंतर खाली हो गया. युवाओं के जाने के बाद अभिजीत भी जंतर-मंतर से चले गए और बोले कि अब मैं सोने जा रहा हूं. CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत करके लौटे तो पूरी बात बताने के बाद युवाओं से घर जाने की अपील की. कुछ देर युवाओं ने जश्न मनाया और फिर वे जंतर-मंतर से चले गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ