WhatsApp पर क्लिक करते ही बैंक खाता खाली, Canara Bank के नाम से भेजा था लिंक
Cyber Fraud: पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि किसी भी ऐप को Google Play Store और Apple App Store पर जाकर ही डाउनलोड करें।
Edited By Amit Kasana

cyber fraud
Edited By Amit Kasana

cyber fraud
Man lost Rs 6.6 lakh to ‘Canara Bank KYC link’ sent on WhatsApp: कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स को WhatsApp पर आया एक लिंक क्लिक करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, ये APK फाइल थी, जिसे डाउनलोड करने पर साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस पा लिया और बिना ओटीपी उसके अकाउंट से 6.6 लाख रुपए उड़ा लिए।
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार जब कोई अपने फोन या कंप्यूटर पर APK फाइल इंस्टॉल करता है तो उसे भेजने वाला उसके डिवाइस का एक्सेस अपने हाथ में ले लेता है। इसके बाद ये मैलवेयर आपके गैजेट एसएमएस इंटरसेप्ट करके वन-टाइम पासवर्ड चुराना और अन्य बैंक समेत अन्य संवेदनशील जानकारी जुटा लेता है।
WhatsApp Scam: How A Fake Canara Bank KYC Link Cost A Mangaluru Man Rs 6.6 Lakhhttps://t.co/BaUJcA4CME
— TIMES NOW (@TimesNow) December 23, 2024
जानकारी के अनुसार मंगलुरु के केस में पीड़ित के एक WhatsApp ग्रुप पर एक मैसेज आया। पढ़ने में मैसेज Canara Bank द्वारा भेजा लग रहा था, ये APK लिंक था। जिसमें लिखा था कि आप अपना KYC अपडेट करें, वरना आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। पीड़ित ने मैसेज पर क्लिक किया और बिना ओटीपी शेयर किए उसके खाते से 6.6 लाख रुपए निकल गए।
ये भी पढ़ें: फेल होने पर अब 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट नहीं होंगे प्रमोट, केंद्र सरकार ने खत्म की ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: