केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा 2026 में हुई चूकों को स्वीकार किया है, जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए व्यवस्था में सुधार किया और अब नीट री-एग्जाम को देश-विदेश में सफलतापूर्वक आयोजित करा लिया गया है.
परीक्षा रद्द होने के बाद के घटनाक्रम को याद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही साफ कर दिया था कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार आया धर्मेंद्र प्रधान का बयान, बोले- ‘ये अराजक तत्वों की B टीम’
‘हमसे गलतियां हुईं, लेकिन…’
न्यूज18 से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘हम स्वीकार करते हैं कि हमारी तरफ से कुछ चूक हुई थी और हमने उन्हें ठीक कर लिया है.’ उन्होंने परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को संदेश देते हुए कहा, ‘सकारात्मक रहें और देश की व्यवस्था पर भरोसा रखें. पीएम मोदी छात्रों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं. हमने सिस्टम को वापस पटरी पर ला दिया है. मैं स्वीकार करता हूं कि अतीत में हमसे गलतियां हुईं.’
20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नीट (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में भारत के 5,440 केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें : अभिजीत दीपके को क्यों पड़ा थप्पड़? कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने खुद बताई वजह
एनटीए ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे. गड़बड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी निगरानी, जैमर्स और राज्य पुलिस के सहयोग से दो-स्तरीय सघन तलाशी व्यवस्था लागू की गई थी.
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines