---विज्ञापन---

कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार आया धर्मेंद्र प्रधान का बयान, बोले- ‘ये अराजक तत्वों की B टीम’

शिक्षा मंत्री ने यहां तक कहा कि यह वही लोग हैं जो देश को विभाजित करने की मंशा रखने वालों के समर्थन में नारे लगाते हैं और अब इनकी पहचान पूरी तरह से की जा चुकी है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ विशेष तत्वों को देश की प्रगति और विकास पर कतई भरोसा नहीं है.

---विज्ञापन---

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के बाद देश भर में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर अब सरकार ने तीखा पलटवार किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार CJP पर खुलकर अपनी बात रखी है. एक इंटरव्यू में शिक्षा मंत्री ने इस व्यंग्यात्मक विरोध प्रदर्शन को देश को अस्थिर करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया.

कॉकरोच जनता पार्टी को लिया आड़े हाथ


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान ने सीजेपी (CJP) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘यह कुछ और नहीं, बल्कि देश में अस्थिरता पैदा करने वाले विघटनकारी तत्वों की ‘बी-टीम’ है.’ उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि जो लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जा चुके हैं, वे अब भेष बदलकर सामने आ रहे हैं और पूरी प्रणाली को निशाना बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बदला मौसम! धूल भरी आंधी से घिरा दिल्ली-NCR, भीषण गर्मी से मिली हल्की राहत

शिक्षा मंत्री ने यहां तक कहा कि यह वही लोग हैं जो देश को विभाजित करने की मंशा रखने वालों के समर्थन में नारे लगाते हैं और अब इनकी पहचान पूरी तरह से की जा चुकी है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ विशेष तत्वों को देश की प्रगति और विकास पर कतई भरोसा नहीं है.

---विज्ञापन---

कड़े पहरे के बीच दोबारा आयोजित हुई NEET परीक्षा

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ठीक एक दिन पहले देश भर के 22 लाख से अधिक चिकित्सा अभ्यर्थियों ने दोबारा आयोजित हुई NEET परीक्षा में भाग लिया. ज्ञात हो कि पिछले महीने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद पूर्व में हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद से ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लगातार सड़कों पर उतरकर इस धांधली का विरोध कर रही थी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई थी.

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए 122 लंगर संगठनों को मिली मंजूरी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

---विज्ञापन---

विवाद की गंभीरता को देखते हुए इस बार प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था. यही कारण रहा कि पुनर्परीक्षा का आयोजन देश के सशस्त्र बलों और राज्य पुलिस इकाइयों की अभूतपूर्व सुरक्षा निगरानी में किया गया.

First published on: Jun 23, 2026 04:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola