'हमसे चूक हुई, लेकिन…', NEET री-एग्जाम के बाद क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नीट (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में भारत के 5,440 केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए.

Dharmendra Pradhan

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा 2026 में हुई चूकों को स्वीकार किया है, जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए व्यवस्था में सुधार किया और अब नीट री-एग्जाम को देश-विदेश में सफलतापूर्वक आयोजित करा लिया गया है.

विज्ञापन

परीक्षा रद्द होने के बाद के घटनाक्रम को याद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही साफ कर दिया था कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

‘हमसे गलतियां हुईं, लेकिन…’

न्यूज18 से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘हम स्वीकार करते हैं कि हमारी तरफ से कुछ चूक हुई थी और हमने उन्हें ठीक कर लिया है.’ उन्होंने परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को संदेश देते हुए कहा, ‘सकारात्मक रहें और देश की व्यवस्था पर भरोसा रखें. पीएम मोदी छात्रों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं. हमने सिस्टम को वापस पटरी पर ला दिया है. मैं स्वीकार करता हूं कि अतीत में हमसे गलतियां हुईं.’

विज्ञापन

20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नीट (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में भारत के 5,440 केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

एनटीए ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे. गड़बड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी निगरानी, जैमर्स और राज्य पुलिस के सहयोग से दो-स्तरीय सघन तलाशी व्यवस्था लागू की गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ