हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Neo Middle class क्या है? जिसका PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया जिक्र

विज्ञापन

What is the Neo Middle Class PM Modi mentioned: राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने नियो मिडिल क्लास का नाम लिया. नियो मिडिल क्लास (Neo Middle Class) या नव मध्यम वर्ग, एक ऐसा सामाजिक-आर्थिक समूह है जो हाल ही में गरीबी से ऊपर उठा है और बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और उपभोक्ता वस्तुओं की आकांक्षा रखता है, लेकिन अभी तक स्थायी मध्यम वर्ग की स्थिरता हासिल नहीं कर पाया है. भारत में यह समूह 1990 के दशक के उदारीकरण के बाद आर्थिक विकास और वैश्वीकरण के कारण प्रमुखता से उभरा है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में 25 करोड़ की आबादी नियो मिडिल क्लास (Neo Middle Class) के दायरे में आती है जो देश की प्रगृति में अहम रोल निभा रहे हैं.

पीएम मोदी ने 2012 में किया था इस शब्द का जिक्र

नियो मिडिल क्लास शब्द का जिक्र पीएम मोदी ने ही सबसे पहले 2012 में गुजरात के सीएम रहते किया था. उसी साल 3 दिसंबर में पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में इस नए मध्यम वर्ग पर ही फोकस किया गया था. उसके बाद हर संबोधन में पीएम मोदी इस शब्द का जिक्र करते रहते रहते हैं. मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के साथ नए मध्यम वर्ग पर भी पीएम मोदी का हमेशा फोकस रहा है.

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट के मुताबिक, नियो मिडिल क्लास में वे लोग शामिल हैं जो गरीबी से उठे हैं, लेकिन मिडिल वर्ग तक पहुंचने की कोशिशों में जुटे हैं. मोदी सरकार आने के बाद इस वर्ग की संख्या बढ़ी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: GST रिफॉर्म्स और नवरात्र शॉपिंग से ग्राहकों से कैसे होगी बचत? पुराने और नए टैक्स स्लैब को देखें

नियो मिडिल क्लास की आबादी कितनी

नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013-14 से 2022-23 के बीच गरीबी से बाहर आए लोगों की आबादी करीब 24.82 करोड़ है. 2030 तक गरीबी को आधा करने का लक्ष्य लेकर चली सरकार के प्रयास कामयाब हुए तो ऐसे लोगों की आबादी और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है. राष्ट्र के नाम संबोधन में भी पीएम मोदी ने कहा कि उनके विकसित भारत के सपने को पूरा करने में  Neo Middle Class ही अहम भूमिका अदा करेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ट्रंप टैरिफ का PM मोदी ने निकाला तोड़, मेड इन इंडिया और GST रिफॉर्म्स से बदलेगी जिंदगी

नियो मिडिल क्लास की विशेषताएं

  • नियो मिडिल क्लास में वे लोग शामिल हैं जो गरीब वर्ग से मध्यम वर्ग की ओर बढ़ रहे होते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
  • नियो मिडिल क्लास के लोगों का स्तर बढ़ने पर इनकी जीवनशैली में भी बदलाव होता है. बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और अन्य सुख-सुविधाएं.
  • आर्थिक झटकों, जैसे मंदी या नौकरी छूट जाने के प्रति ये अभी भी संवेदनशील होते हैं, क्योंकि उनकी वित्तीय स्थिरता अभी तक मजबूत नहीं हुई होती है.

यह भी पढ़ें: GST की नई दरें लागू होने से पहले आपके सवालों के जवाब, हर किसी के लिए जानना जरूरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola