क्या है सिल्चर गुवाहाटी कोरिडोर? 4 घंटे में पूरा होगा 12 घंटे का सफर, PM मोदी रखेंगे आधारशिला

Silchar Shillong Guwahati High Speed Corridor: असम और मेघालय के बीच सिल्चर शिलांग गुवाहाटी कोरिडोर एक ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस कोरिडोर के बनने से 10 से 12 घंटे का सफर मात्र 4 से 5 घंटे में पूरा हो जाएगा. इसे असम के सबसे बड़े राजमार्ग प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है.

What is Silchar Guwahati Corridor
विज्ञापन

Silchar Shillong Guwahati High Speed Corridor: असम के सबसे बड़े राजमार्ग प्रोजेक्ट्स में से एक सिल्चर शिलांग गुवाहाटी कोरिडोर गुवाहाटी, सिलचर और मेघालय के प्रमुख मार्गों को जोड़कर अंतरराज्यीय संपर्क मजबूत करेगा, जिससे व्यापार संबंध और भी सुदृढ़ होंगे. प्रधानमंत्री मोदी मार्च 2026 में असम के दौरे पर आएंगे और इस विशाल परियोजना की आधारशिला रखेंगे. मौजूदा मार्ग पर गुवाहाटी से सिलचर की दूरी लगभग 410 किमी है और अभी सड़क यात्रा में लगभग 10 से 12 घंटे का समय लगता है. इस हाई-स्पीड कोरिडोर से सिलचर से गुवाहाटी तक यात्रा का समय करीब 4.5–5 घंटे तक कम होगा.

मुख्यमंत्री सरमा ने कोरिडोर को बताया ‘गेम-चेंजर’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मार्च में बहुप्रतीक्षित सिलचर-शिलांग-गुवाहाटी हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना में 22,864 करोड़ रुपये की लागत आएगी. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को गेम-चेंजर बताते हुए कहा कि इस हाई-स्पीड कोरिडोर के बनने से पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी. इससे बेराक घाटी और उत्तर-पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में विकास और कनेक्टिविटी में बड़ा परिवर्तन आएगा. बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों, सामान और व्यापार का आदान-प्रदान तेज होगा. यह परियोजना न केवल असम की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि करेगी.

Advertisment

कोरिडोर से मिलने वाले प्रमुख फायदे

यह हाई-स्पीड कॉरिडोर गुवाहाटी (असम), सिलचर (बाराक घाटी) और मेघालय को सीधा जोड़ेगा, जिससे सड़क नेटवर्क बड़ी तेजी से काम करेगा. मौजूदा मार्गों के मुकाबले दूरी कम होने के साथ-साथ यात्रा समय भी बहुत घटेगा, जिससे ट्रैवलिंग और लॉजिस्टिक्स दोनों आसान होंगे. प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में वृद्धि के अवसर बनेंगे. बेहतर सड़क मार्ग की वजह से सामान और ज़रूरत के माल की तेज़ डिलीवरी संभव होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत कम हो सकती है. सड़क निर्माण कार्य अगले 2-3 वर्षों में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 2028-29 तक नया हाई-स्पीड मार्ग खोला जा सके.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ