Samadhan Portal: डिजिटल के इस दौर में सभी काम आसान होते जा रहे हैं. जहां पहले किसी एक काम को कराने के लिए घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ता था. अब वही समस्या ऑनलाइन आसानी से हल की जा सकती है. हर तरह के काम के लिए सरकार ने कई ऐप लॉन्च किए हैं, जहां पर देश के नागरिक अपनी जरूरत के हिसाब से काम करा सकते हैं. आज आपको एक ऐसे ही पोर्टल के बारे में बताएंगे जहां पर आप अपने काम से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समाधान पोर्टल लेकर आया है, जिसमें सैलरी से लेकर नौकरी छोड़ने तक का ‘समाधान’ मिल जाएगा.
क्या है समाधान पोर्टल?
समाधान पोर्टल भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुरू किया है. इसकी शुरुआत श्रमिकों, ट्रेड यूनियन, प्रबंधन और दूसरे हितधारकों के जीवन को सुचारू बनाना है. यहां पर उन्हें अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए एक मंच दिया जा रहा है. इस पोर्टल पर सैलरी, बोनस, छुट्टी और अन्य सेवा नियमों से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत का ऑनलाइन समाधान मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: काम की खबर…e-Aadhaar App से घर बैठे अपडेट होगा आधार, पढ़ें सबकुछ जो जानना जरूरी
कौन सी समस्याएं सुलझा सकते हैं?
अब सवाल ये है कि समाधान पोर्टल पर वर्कर्स कौन सी समस्याओं के समाधान के लिए जा सकते है? तो बता दें कि इसमें नौकरी से अवैध बर्खास्तगी, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न करना भुगतान में देरी, मातृत्व लाभ का भुगतान न करना, अनधिकृत कटौती, भत्ते का भुगतान न करना, ओवरटाइम भत्ते का भुगतान न करना, ग्रेच्युटी न मिलने की समस्या भी शामिल है.
इसके अलावा, बोनस न मिलना, सुरंग भत्ते का भुगतान और हिल स्टेशन/शीतकालीन भत्ते के भुगतान, औद्योगिक विवाद और श्रम कानूनों समेत कई मामलों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे किसान के खाते में 2000 रुपये
शिकायत दर्ज कराने के लिए क्या करें?
समाधान पोर्ट पर अगर कोई शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो उसके लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे. सबसे पहले samadhan.labour.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसके अलावा, उमंग ऐप पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके लिए भी कोई पैसा नहीं देना होगा. वहीं, जो लोग ऑनलाइन शिकायत नहीं दर्ज करा सकते, वह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर शिकायत लिखवा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए 30 रुपये का भुगतान करना होगा.
पोर्टल पर ऊपर ही मिलेंगे सारे ऑप्शन
शिकायत दर्ज कराने के लिए देश में 5 लाख से ज्यादा CSC हैं. अपने नजदीकी सेंटर का पता लगाने के लिए आपको कहीं नहीं जाना है, बल्कि पोर्टल पर ही CSC की लोकेशन का ऑप्शन मिल जाएगा. उमंग ऐप का ऑप्शन भी उसी के पास मिल जाएगा. अब सवाल आता है कि शिकायत करने के बाद स्टेटस कैसे देखना है? इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से संदेश ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है. यहां पर आप मैसेज करके अपनी बात रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 36 लाख लोगों का होगा फ्री इलाज, जानें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन का तरीका
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
29 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines