What is Project Meghalaya: ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) सरकार को अस्थिर करने के लिए रचा गया एक कथित गुप्त ऑपरेशन है. इस साजिश के तहत TVK के 15 विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पार्टी व्हिप के खिलाफ वोट करने के लिए प्रति विधायक 35-35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की पेशकश की गई थी.
इस हाई-प्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब उथंगराई से TVK विधायक एन. एलैयाराजा ने चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, ओपिनियन पोलिंग ग्रुप IDPS चलाने वाले यूट्यूबर थिरुनावुक्कारासु और उसके सहयोगियों ने सरकार गिराने के मकसद से रिश्वत की पेशकश की और इनकार करने पर जान से मारने की धमकियां दीं. चेन्नई पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और वरिष्ठ टीवी पत्रकारों सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं तमिलनाडु के CM विजय? खुद किया इस खास लुक का खुलासा
‘प्रोजेक्ट मेघालय’ के पीछे का राजनीतिक घटनाक्रम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता-नेता विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर 59 साल पुरानी द्रविड़ियन पार्टियों (DMK-AIADMK) के दबदबे को तोड़ दिया था और VCK व अन्य सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाई। अल्पमत के बेहद करीब खड़ी इस सरकार को अस्थिर करने के लिए यह कथित साजिश रची गई।
शुरुआती जांच में पुलिस और ED को क्या मिला?
चेन्नई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शुरुआती जांच में रॉयपेट्टा इलाके से जुड़े अवैध मनी ट्रांसफर का मामला सामने आया है, जहां से 60 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पाया कि आरोपियों और कुछ मीडिया चेहरों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि एक सुनियोजित नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही थी।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
‘प्रोजेक्ट मेघालय’ के सामने आने के बाद TVK का आरोप है कि विपक्ष (DMK) जनमत को पचा नहीं पा रहा है और अनैतिक तरीकों से सरकार गिराना चाहता है, वहीं DMK नेतृत्व ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। DMK का कहना है कि TVK अपनी आंतरिक राजनीतिक और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए मनगढ़ंत साजिश की कहानियां बना रही है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines